*जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित डे एंड नाइट वॉलीबॉल प्रीमियर लीग का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी*
*टूर्नामेंट में झारखंड और बंगाल के कई खिलाड़ियों ने लिया भाग*
*खेल के साथ-साथ हमारे युवा हर क्षेत्र में आगे आयें-इरफान अंसारी*
*यह साल झारखंड के लिए रोजगार का साल होगा*
*झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा के गांधी मैदान पहुंचकर जामताड़ा वॉलीबॉल प्रीमियर लीग एक दिवसीय डे एंड नाइट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर विधायक जी सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। टूर्नामेंट में झारखंड एवं बंगाल कि कई टीम भाग ले रही है। विधायक जी काफी देर रुक कर मैच का लुफ्त उठाया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का भी काम किया।*
*मौके पर विधायक जी ने कहा की इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। खेल के साथ साथ हमारे युवा हर क्षेत्र में आगे आए यही प्रयास में लगातार कर रहा हूं। खेल के साथ साथ शिक्षा में भी हमारे बच्चे अच्छा करें इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। यह साल झारखंड के लिए रोजगार का साल होगा और इसलिए मैं चाहता हूं कि हमारे बच्चो को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। मैंने जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर जामताड़ा के सभी वर्गों को लेकर चलने का काम कर रहा हूं और इसलिए मैं चाहता हूं की युवा ज्यादा से ज्यादा आगे आए और विकास से सीधे जुड़ने का काम करें। चुनाव के समय कुछ पाटिया युवाओं को बरगला कर गलत कार्यो में धकेलने का काम करती है परंतु युवा वर्ग शिक्षित एवं समझदार हैं और उनके नापाक इरादों को समझने की आवश्यकता है। आप लोग अच्छा खेले, पढ़ाई करें और समाज मे आगे आएं।आप लोगों को आगे लाने के लिए मुझसे जो भी मदद चाहिए होगी वह मैं करूंगा।*
मौके पर सरोज कुमार यादव जेडी भंडारी राजीव रंजन मिश्रा विकास कुमार पीयूष कुमार आयुष कुमार रंजीत सिन्हा हबलु सिन्हा रंजन पाल आरसी विनोद छत्रिय सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

