पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बोरिंग कराकर मोटर लगाया गया !
जामताड़ा/सामाजिक कार्यकर्ता मौलाना अब्दुस सलाम मदनी ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में जहां समस्या है जगह-जगह बोरिंग करा कर चापानल मोटर लगाने का सराहणिय कार्य कर रहे हैं उक्त बातों का जानकारी देते हुए हाफिज नाजीर हुसैन ने कहा मौलाना अब्दुस सलाम मदनी एक बड़े आलीम ए दिन है तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं बहुत सारे अच्छे काम अंजाम दिए हैं गरीब असहाय परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के इलावा शिक्षा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं कहा अभी कुछ दिनों पहले उनके द्वारा एक इंटरनेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल का निर्माण कर उद्घाटन करने के साथ ही एडमिशन का सिलसिला शुरू किया गया ।
वहीं हाफिज नजीर हुसैन ने बताया प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष जामताड़ा के मदरसा जामिया मिस्बाह लील बनात के प्रांगण में पानी की असुविधा को देखकर उन्हीं की द्वारा बोरिंग कराया गया । उनके इस कार्य से मदरसा के प्रधान शिक्षिका अनीसा नाज मदरसा संरक्षक मौलाना सद्दाम हुसैन ने खुशी व्यक्त करते हुए मौलाना अब्दुस सलाम मदनी के कार्य का सराहना किया कहा इस्से बच्चियों को नहाने धोने तथा पीने के लिए किसी तरह का कोई असुविधा अब नहीं होगी ।
(सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट)

