Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक दूरी की बंधन से बाहर निकलकर हर वर्ग के लिए सहिया दीदियों ने किया काम
    Breaking News झारखंड

    सामाजिक दूरी की बंधन से बाहर निकलकर हर वर्ग के लिए सहिया दीदियों ने किया काम

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★सरकार के सहयोग से सहिया स्वास्थ्य के क्षेत्र में बन रहीं मिशाल..*
    *★सामाजिक दूरी की बंधन से बाहर निकलकर हर वर्ग के लिए सहिया दीदियों ने किया काम..*

    =======================
    *रांची*

    *कोरोना कालखण्ड।* जब सबकुछ थम गया था। घरों में कैद लोगों ने संक्रमण के डर से अपनों से मिलने से कतराते थे। उस वक्त राज्यभर की 42 हजार सहिया बहनें राज्य सरकार के सहयोग से अपने दायित्व के निर्वहन में जुटी थीं। इन सहियाओं में एक नाम है रीना देवी। बोकारो स्थित तेलो गांव निवासी सहिया दीदी रीना देवी जिन्होंने, मानवता और अपने दायित्वों के प्रति मिशाल पेश की। रीना देवी को जब पता चला कि अन्य राज्य से लौटे गांव के एक दम्पत्ति कोरोना संक्रमित हैं। संक्रमण के डर से पूरे गांव में भय व्याप्त था। ऐसे में रीना ने साहसिक कदम उठाते हुए मेडिकल टीम की सहायता की और संक्रमित दम्पत्ति को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। आज वे दम्पत्ति स्वस्थ हैं और रीना द्वारा किये गये कार्य पर पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रीना कईयों के लिये आज भी प्रेरणास्रोत है।

    *हजारों साहियाओं ने निभाया फर्ज*

    सिर्फ रीना ही नहीं राज्यभर की हजारों सहिया दीदियां संक्रमण काल में अपने कर्तव्य पर डटी रहीं। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर संक्रमण के मुश्किल दौर में लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने, मास्क लगाने, साफ-सफाई का ध्यान दिलाने जैसी अहम जानकारियां देने का कार्य किया। सामाजिक दूरी के बंधन से बाहर निकलकर हर वर्ग के स्वास्थ्य सुविधाओं का ख्याल रखा। गांव-टोला, मोहल्लों से लेकर अस्पतालों तक सहियाओं ने लोगों के सेवार्थ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोरोना संक्रमित मरीजों की आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर सर्वेक्षण कार्य करने से लेकर कोविड मरीजों की पहचान करने व सामुदायिक कोविड जांच में भी इनकी सक्रिय भूमिका रही। इसके अतिरिक्त लगातार इनके द्वारा हाउस-टू-हाउस सर्वे कार्य किए गए। सर्दी-खांसी, इन्फ्लूएंजा व अन्य गंभीर श्वास सम्बंधित रोग वाले मरीजों की पहचान करने का भी इन्होंने सर्वेक्षण किया। गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुर्जुगों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की पहचान करने, इनके टीकाकरण तथा कोविडकाल में नवजात शिशुओं के जन्म और उनकी देखरेख करने में भी अस्पताल से लेकर घर-घर जाकर लोगों की सेवा की।

    *कौन हैं सहिया दीदियां*

    झारखण्ड में आशा दीदी जिन्हें “सहिया“ के रूप में जाना जाता है। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के दौर में कोरोना से संबंधित गतिविधियों में कोरोना योद्धा की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। ये खास तौर पर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सम्बंधित देखभाल व कार्य करती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक
    Next Article झारखंड अब सही हाथों में.. विकास में कोई कमी नहीं होगी:इरफान अंसारी

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.