Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड आपदा: अब तक 51 लोगों को शव मिले, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड आपदा: अब तक 51 लोगों को शव मिले, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चमोली. उत्तराखंड के चमोली में पिछले दिनों ग्लेशियर फटने से हुई भीषण तबाही के बाद सचज़् और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 64 लोग लापता है.

    चमोली की डीएम स्वाति भदौरिया के अनुसार रविवार को 13 शवों को निकाला गया है. रैणी गांव के पास से 7 लोगों के शव बरामद हुए. वहीं तपोवन टनल के पास से 6 शव बरामद किए गए हैं. इसके साथ बरामद किए गए शवों की संख्या अब बढ़कर 51 हो गई है.

    राहत आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि घटना में लापता हुए कुल 92 लोगों में से 64 के बारे में अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं मिली है. लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 30 लोग लापता हैं, उसके बाद सहारनपुर के 10 और श्रावस्ती के पांच लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है. गोयल ने कहा कि लखमीनपुर खीरी के लापता लोगों में से 23 की जानकारी मिल गई है और उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है.

    लापता लोगों में से 5 की मौत की खबर है. मृतकों की पहचान लखीमपुर खीरी के अवधेश, अलीगढ़ के अजय शमा, लखीमपुर खीरी के सूरज, सहारनपुर निवासी विक्की कुमार और लखीमपुर खीरी के विमलेश के रूप में हुई है.

    उत्तरखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि तपोवन टनल में 7 फरवरी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रविवार को दो शव टनल से निकाले गए. उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. एनडीआरफ अब कैमरे के जरिये टनल के भीतर लोगों को तलाश करने की कोशिश कर रहा है.

    अधिकारियों का कहना है कि लापता और मृत मजदूरों में से अधिकांश एनटीपीसी के तपोवन विष्णुगाड पनबिजली परियोजना और निजी स्वामित्व वाली ऋषिगंगा बिजली परियोजना में काम कर रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात: वडोदरा में भाषण देने के दौरान बेहोश होकर गिरे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी
    Next Article त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देब का दावा, नेपाल और श्रीलंका में सरकार बनायेंगे अमित शाह

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.