Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही का चैलेंज, कहा- आज से लगातार करूंगा 3 हत्याएं, दम है तो रोक लो
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही का चैलेंज, कहा- आज से लगातार करूंगा 3 हत्याएं, दम है तो रोक लो

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने से बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय ने गोरखपुर में 3 हत्याएं करने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है. अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर गोरखपुर पुलिस को चैलेंज देते हुए कहा कि शहर में लगातार तीन हत्या करेगा. गोरखपुर पुलिस के अंदर दम है तो रोक ले.

    बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई कैंट पुलिस ने सिरफिरे सिपाही के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. सूचना है कि बस्ती पुलिस ने भी बर्खास्त सिपाही के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है.

    गौरतलब है कि जनपद कुशीनगर का रहने वाला सिपाही दिग्विजय राय बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में तैनात था. तीन और चार दिसंबर 2020 को इसकी ओर से पुलिस लाइन में अमर्यादित व्यवहार किया गया. अधिकारियों के बारे में अनर्गल प्रलाप किया गया. इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी अपलोड किया गया. 10 दिसंबर को वापस आने के बाद आरोपित सिपाही ने पुलिस लाइन में हंगामा खड़ा कर दिया, कुर्सियां तोड़ी. इसके बाद फिर फेसबुक पर लाइव होकर एक अमर्यादित पोस्ट डाली दी. मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी हेमराज मीणा उसे बर्खास्त कर दिया. जिसके बाद दिग्विजय ने कप्तान को जान से मारने की धमकी दे दी. अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

    दो दिन पहले दिग्विजय ने फेसबुक पर लाइव होकर गोरखपुर पुलिस को चैलेंज देते हुए कहा कि शहर में लगातार तीन हत्या करेगा. गोरखपुर पुलिस के अंदर दम है तो रोक ले. 14 फरवरी को मोहद्दीपुर में पहली हत्या करेगा. हत्या किसकी और क्यों करेगा यह वारदात के बाद ही पता चलेगा. इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आयी गोरखपुर पुलिस ने सिपाही की खोजबीन शुरू कर दी. डीआइजी/एसएसपी जोगिंदर कुमार के आदेश पर मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने बर्खास्त सिपाही के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट का कैंट थाने में केस दर्ज कराया. सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया है कि शहर में हत्या करने की धमकी देने वाले बर्खास्त सिपाही की तलाश चल रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पूर्व सीजेआई जस्टिस गोगोई बोले- अगर सौदा होता तो सिर्फ राज्यसभा सीट से बात न बनती

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.