Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज मुझे अपनी सरहदों की रक्षा के लिए देश को एक और योद्धा को समर्पित करने पर गर्व हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    आज मुझे अपनी सरहदों की रक्षा के लिए देश को एक और योद्धा को समर्पित करने पर गर्व हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज मुझे अपनी सरहदों की रक्षा के लिए देश को एक और योद्धा को समर्पित करने पर गर्व हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वदेश निर्मित अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक (एमके-1ए) को यहां सेना को सौंपा। मोदी ने इसे भारत की एकजुट भावना का एक उदाहरण बताया क्योंकि दक्षिण में निर्मित बख्तरबंद वाहन देश की उत्तरी सीमाओं की रक्षा करेंगे।

    मोदी ने यहां आयोजित एक समारोह में इस अत्याधुनिक टैंक की सलामी भी ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के यहां स्थित युद्धक वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक टैंक को देश में डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है।

    मोदी ने बाद में टैंक की एक प्रतिकृति सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को सौंपा।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज मुझे अपनी सरहदों की रक्षा के लिए देश को एक और योद्धा को समर्पित करने पर गर्व हो रहा है। मुझे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित अर्जुन एमके-1ए सौंपने पर गर्व है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वदेशी गोला-बारूद भी उपयोग करता है। तमिलनाडु पहले से ही भारत का अग्रणी ऑटो विनिर्माण केंद्र है। अब मैं तमिलनाडु को भारत के टैंक निर्माण केंद्र के रूप में विकसित होते देख रहा हूं।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘तमिलनाडु में बने टैंक का इस्तेमाल हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए हमारी उत्तरी सीमा में किया जाएगा। यह भारत की एकजुट भावना- भारत एकता दर्शन को दर्शाता है।’’

    खबरों मुताबिक, यहां अवडी स्थित हेवी व्हीकल फैक्ट्री (एचवीएफ) को इन 118 टैंकों के विनिर्माण के लिए 8,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया गया है।

    अधिकारियों ने कहा कि अर्जुन एमके-1 अल्फा ‘‘युद्ध जीतने की क्षमता वाला विश्व का एक आधुनिक टैंक है।’’

    इसमें 71 नई विशेषताओं को शामिल किया गया है और यह किसी भी इलाके में दिन और रात के समय लक्ष्य को सटीकता से भेद सकता है।

    उन्होंने कहा कि उत्पादन आर्डर से 200 से अधिक भारतीय कंपनियों और बड़ी संख्या में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में एक बड़ा मौका खुला है। साथ ही आठ हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

    यह टैंक केंद्र के ‘आत्मनिर्भर भारत’ का अच्छा उदाहरण है। यह रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की एक अवधारणा है।

    मोदी ने क्रांतिकारी तमिल कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी महाकवि सुब्रमण्य भारती को उद्धृत करते हुए कहा कि उनके दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, ‘‘भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किया है।’’

    उन्होंने कहा कि देश के दो रक्षा गलियारों में से, तमिलनाडु में स्थित गलियारे ने पहले से ही 8,100 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त की हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सशस्त्र बलों को दुनिया की सबसे आधुनिक बलों में से एक बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे। साथ ही रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान पूरी गति से चलता रहेगा।’’

    उन्होंने बाद में एक ट्वीट में अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक (एमके-1ए) का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की हमारी यात्रा में यह एक विशेष दिन था।’’

    अर्जुन एमके-1 ए के निर्माण में पंद्रह शैक्षणिक संस्थान, आठ प्रयोगशालाएं और कई एमएसएमई भी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था यात्रा एक नई जीवन की शुरुआत के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article पुलवामा कांड में शहीद जवानों को युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर दिया श्रद्धांजलि

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.