Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।*
    =======================
    *★ अमर शहीद वीर बुधु भगत की शहादत अतुलनीय*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश की आजादी में अमर शहीद वीर बुधु भगत का योगदान अतुलनीय है। हमसभी झारखंड वासियों को उनपर गर्व है। वीर बुधु भगत की शहादत हमें उनके आदर्शों एवं अपनी माटी के प्रति सच्ची निष्ठा निभाने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति से पहले वर्ष 1831-32 में अंग्रेजों के विरुद्ध झारखंड के वीर सपूत बुधु भगत ने विद्रोह किया था। वह अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बने। शहीद वीर बुधु भगत ने लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए हौसला देने का काम किया।

    *शहीद वीर बुधु भगत के आदर्श सदैव युवाओं को प्रेरणा देती है*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वे जानते थे कि अपना शासन और संस्कृति बचाए रखना है तो हर हाल में अंग्रेजों को देश से भगाना होगा। शहीद वीर बुधु भगत ने सभी जाति व धर्मों के लोगों को संगठित कर अंग्रेजों से लड़े और शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर बुधु भगत का पूरा जीवन समाज के उत्थान लिए समर्पित था। उनके आदर्श आज भी युवा वर्ग को प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उनके दिखाए रास्ते और आदर्श पर चलकर ही खुशहाल और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे। आइए हम सभी मिलकर वीर शहीद बुधु भगत के सपनों को साकार करें। उनकी शहादत पर उन्हें शत-शत नमन।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार का निर्णय: पूरी तरह शुरू होंगी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवायें
    Next Article कांग्रेस का मोदी के विरुद्ध पदयात्रा किसान आंदोलन का समर्थन कर जताया मोदी के प्रति आक्रोश

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.