Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार ट्वीटर से जो खाते बंद करवा रही है उनमें अधिकतर कांग्रेस नेताओं के: राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति

    सरकार ट्वीटर से जो खाते बंद करवा रही है उनमें अधिकतर कांग्रेस नेताओं के: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दिपेश चक्रवर्ती से विभिन्न मुद्दों पर ऑनलाइन चर्चा की. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ट्वीटर से जो खाते बंद करवा रही है उनमें अधिकतर कांग्रेस नेताओं के हैं.

    राहुल गांधी ने कहा कि अगर मुझे अपोजिशन के नेता के रूप में लोगों की बात रखनी है तो उसके लिए मुझे संस्थाओं के सहयोग की जरूरत है, लेकिन सरकार का सभी व्हाट्सऐप, ट्वीटर आदि पर सरकार का कंट्रोल है. सरकार ने जिन हजार से ज्यादा अकाउंट को ट्वीटर से बंद करने को कहा है उनमें अधिकतर कांग्रेस नेताओं के हैं.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी दादी और पिता एक विचार का बचाव करते हुए मारे गए. यह मुझे उनकी और मेरी जगह को समझने में मदद करता है और यह भी कि मुझे क्या करना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं इस यात्रा में और आगे बढ़ चुका हूं, तो वे विचार और अधिक स्फूर्त हुए हैं. यदि आप मुझसे पूछेंगे कि मैंने 15-20 साल पहले राजनीति में शामिल होने का फैसला क्यों किया, तो मेरा जवाब आज जो होगा उससे बहुत अलग होगा जो मैं उस समय देता.

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, विचारों की लड़ाई तेज होती जाती है. जैसा कि अन्य विचार मुझ पर हमला करते हैं, तो यह मुझे खुद को और बेहतर बनाने में मदद करता है. ट्रोलर्स ने मेरी समझ को तेज किया कि मुझे क्या करना है. वे लगभग मेरे लिए मार्गदर्शक की तरह हैं, वे मुझे बताते हैं कि मुझे कहां जाना है और मुझे किस चीज के लिए खड़ा होना है, यह एक विकास है.

    दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही ट्वीटर से पाकिस्तानी-खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े 1178 अकाउंट को डिलीट करने के लिए कहा है. इन अकाउंट्स से किसान आंदोलन को लेकर झूठे और भड़काऊ पोस्ट किये जा रहे हैं.

    हालंकि ट्विटर ने अपील पर फिलहाल अभी कोई कार्रवाई नहीं की है. सरकार का तर्क है कि भारत में शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने और दंगा भड़काने के लिए पाकिस्तानी और खालिस्तानी समर्थक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत फिर कोहरे की चपेट में, अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत
    Next Article योगी सरकार का निर्णय: पूरी तरह शुरू होंगी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवायें

    Related Posts

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    May 10, 2026

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    प्रतिनिधित्व और संतुलन: शुभेंदु मंत्रिमंडल में नए बंगाल की झलक | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.