Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार पांचवे दिन हुई बढ़ोत्तरी, ऑल टाइम हाई पर पहुंची कीमत
    Breaking News Headlines

    पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार पांचवे दिन हुई बढ़ोत्तरी, ऑल टाइम हाई पर पहुंची कीमत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े इंपोर्टर चीन में इसकी मांग बेहिसाब बढ़ रही है. यूं तो चीन सरकार का जोर इलेक्टिफिकेशन और मोटर व्हीकल में अधिक से अधिक ई व्हीकल अपनाने पर है. लेकिन तब भी अनुमान है कि वर्ष 2025 तक वहां पेट्रोलियम ईंधनों की डिमांड पीक पर पहुंच जाएगी. इससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ रही हैं. कल तो ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया. जबसे कोविड का प्रकोप हुआ है, तब से पहली बार ऐसा हुआ है कि इसकी कीमत यहां तक आई हो.

    घरेलू बाजार में देखें तो आज यहां लगातार 5वें दिन दोनों ईंधनों में आग लगी. दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल जहां 30 पैसे बढ़ कर 88.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं डीजल तो 36 पैसे प्रति लीटर की छलांग लगा कर 78.74 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया. इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं.

    नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है. यूं तो बीते जनवरी और फरवरी में महज 17 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 4.63 रुपये महंगा हो गया है. मुंबई में तो पेट्रोल 95 रुपये के पास पहुंच गया है, जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है. इसके साथ ही लगभग सभी शहरों में पेट्रोल उच्चतम स्तर पर चला गया. इससे पहले, बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम खूब बढ़े. देखा जाए तो बीते 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है

    पेट्रोल के साथ साथ डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है. कल ही डीजल 35 पैसे चढ़ा था. आज फिर यह 36 पैसे महंगा हुआ है. नए साल में 17 दिनों के दौरान ही डीजल 4.87 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. यह भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर है. देखा जाए तो पिछले 10 महीने में ही इसके दाम में 16 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने फेमिली पेंशन की सीमा 45,000 रुपये से बढ़ाकर 1,25,000 रुपये प्रति माह की
    Next Article यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.