Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जैश आतंकी ने किया पाकिस्तानी साजिश का खुलासा, बढ़ायी गई एनएसए अजीत डोभाल की सुरक्षा
    Breaking News राष्ट्रीय

    जैश आतंकी ने किया पाकिस्तानी साजिश का खुलासा, बढ़ायी गई एनएसए अजीत डोभाल की सुरक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Indias National Security Advisor Ajit Doval listens during the first meeting of national security secretaries of Afghanistan, China, Iran, India and Russia, in the Iranian capital Tehran on September 26, 2018. (Photo by ATTA KENARE / AFP) (Photo credit should read ATTA KENARE/AFP/Getty Images)
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में आतंक फैलाने के पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. भारत में पिछले दिनों गिरफ्तार हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने बड़े राज से पर्दाफाश किया है. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर पैनी नजर रखे हुए है. खबरों की माने तो आतंकी ने यह बात भी कबूली है कि पाकिस्तान ने डोभाल के दफ्तर की जासूसी भी करायी है.

    जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी के खुलासे बाद हड़कंप मचा गया है और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दफ्तर और आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं इस खुलासे के बाद मामले से जुड़े लोगों को इस बात की जानकारी दे दी गयी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के निर्देश पर दिल्ली में सरदार पटेल भवन और अन्य अहम ठिकानों पर जासूसी की गयी.

    गौरतलब है कि अजीत डोभाल 2016 के उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट हमले के बाद से पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी समूहों का निशाना बने हैं. भारत के सबसे सुरक्षित व्यक्तियों में से एक एनएसए डोभाल पर संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है. 6 फरवरी को गिरफ्तार किए गए शोपियां निवासी जैश ऑपरेटिव हिदायत-उल्लाह मलिक से पूछताछ के दौरान इस बात का पता चला.

    जम्मू और कश्मीर पुलिस पूछताछ में जैश ऑपरेटिव हिदायत-उल्लाह मलिक ने यह भी स्वीकार किया कि उसने समीर अहमद डार के साथ, 2019 की गर्मियों में सांबा सेक्टर सीमा क्षेत्र की टोह ली, जिसे 21 जनवरी 2020 को पुलवामा आतंकी हमले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश में अब तक 79 लाख से ज्यादा लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.