शैक्षिक सेमिनार में डीईओ ने कहा प्रावि सिकंदरपुर का चहारदीवारी व गेट का होगा निर्माण
हैंडवाश यूनिट को पैंट कराने का शिक्षकों को डीईओ ने दिया निर्देश
जामताड़ा| राजकीय कृत प्लस-2 उच्च विद्यालय बागडेहरी संकुल के शिक्षकों के बीच प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में एक शैक्षिक सेमिनार आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर, जिला शिक्षा अधीक्षक ब्रजमोहन कुमार, एडीपीओ संजय कापरी , कुंडहित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एस्थेर मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।बता दे सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विभाग के द्वारा कराई जा रही टीचर प्रोफेशनल डेवलपमेंट तथा डिजिटल फेसिलिटेशन स्किल्स अनलाइन कोर्स करने में और साथ ही साथ विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे- जूम एप, जीओ मीट, गूगल मीट एप आदि के माध्यम से वर्चुएली मीटिंग में जुड़ने में शिक्षकों में हो रही तकनिकी दिक्कतों को बारीकियों से इस सेमिनार के माध्यम से दूर करना । जिससे कि इस कोविड काल में भी बच्चों तक लर्निंग मैटरियल की सही पहुँच हो तथा जब इस महामारी के पश्चात विद्यालय में फिर से क्लास रूम शिक्षण स्वाभाविक रूप से शुरू होंगी तो एक पेशेवर व दक्ष तरीके से बच्चों के बीच शिक्षण कार्य किया जा सके । जिससे कि संकुल के सभी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों के बीच लर्निंग आउटकम की प्राप्ति हो और आनवाले दिनों में रा कृ प्लस-2 उ विद्यालय बागडेहरी संकुल एक आदर्श संकुल के रूप में स्थापित हो सकें ।संकुल के तीनों सीआरजीस् सुखेन मान्ना,अनूज कुमार तथा राखी धर ने बारीकियों से प्रोफेशनल डेवलपमेंट तथा डिजिटल फेसिलिटेशन स्किल्स के हर महत्वपूर्ण बिंदु के बारे में सेमिनार में उपस्थित शिक्षकों के समक्ष रखा तथा संकुल के हर विद्यालय के हर बच्चे की लर्निंग आउटकम की प्राप्ति पर जोर डाला ।सेमिनार में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर ने कहा कि कोई भी कार्य में लगे रहने तथा निरंतर प्रयास करने से ही सफलता मिलती है|वही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्रावि सिकंदरपुर का चहारदीवारी व एक अच्छा गेट का निर्माण कराया जायेगा|वही निर्देशीत करते हुये कहा कहा कि हैंडवाश यूनिट का रंगारोहन करे| जिला शिक्षा अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा बागडेहरी संकुल के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में यह एक अभिनव प्रयास है । परन्तु समाज में शिक्षकों की खोई प्रतिष्ठा कोअपने कर्म व आचरण से ही पुनः प्राप्त किया जा सकता है न कि धन व सम्पत्ति से । उन्होंने सेमिनार में उपस्थित सभी शिक्षकों को अपने गुरुत्वा को जगाने पर भी प्रकाश डाला|मंच का संचालन बागडेहरी उच्च विद्यालय के शिक्षक सह सीआरजीस् सुखेन मान्ना ने किया| मौके पर प्रखंड साधन सेवी सरफराज अहमद, संकुल साधन सेवी उज्जवल कुमार सिंह, संकुल सचिव डाक्टर मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रावि सिकंदरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र मंडल, उमवि चुहादाहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनबंधु मंडल, उमवि भेलाडीह-1 के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर, उमवि सगुनीबासा के प्रभारी प्रधानाध्यापक फीलीप कुमार सोरेन,उमवि रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय वाद्यकर,उमवि चरकाडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रणय कुमार सिंह आदि शिक्षकगण मौजूद थे|
https://youtu.be/CBiwL7CceNA

