Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा मानगो मंडल के द्वारा समर्पण दिवस के रूप मनाया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
    झारखंड

    भाजपा मानगो मंडल के द्वारा समर्पण दिवस के रूप मनाया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा मानगो मंडल के द्वारा समर्पण दिवस के रूप मनाया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

    भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल द्वारा शंकोसाई स्थित जे. पी. स्कूल में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती पर मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय, कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत मानगो मंडल के पदाधिकारी एवं कई नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी संजीव सिन्हा ने कहा पंडित जी ने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होनें ही अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुँचाने की परिकल्पना की साथ ही एकात्म मानववाद का गठन किया। वहीं जिला के कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पाण्डे ने पंडित जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया इस दौरान नेताओं ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद अंत्योदय के सिद्धांतो को अपनाने से ही समाज की असमानता दूर होगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पंडित जी के विचारों को अपनाने और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद साहू, रामकिशन महाराज, सुशीला शर्मा, शंभू चौधरी, बिनोद सिंह, विजय सोय, संतोष उपाध्याय, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रताप साहू, ऋतु विश्वकर्मा, शिव कुमार पाण्डे, सौरव डे, प्रदीप गौड़, छोटू सुधीर सिंह, सुशील सिंह, दीपक सूंडी, रिंकू मिश्रा, टिंकू पांडा, चंद्रावती देवी एवं और भी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैसर्स कोलकाता करियर्स द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
    Next Article नीरज सिन्हा बने झारखंड का डीजीपी

    Related Posts

    यूसीआईएल में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर बवाल, आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएई सचिव को भेजी शिकायत

    May 11, 2026

    जादूगोड़ा CTC में आउटसोर्सिंग ठप: 900 जवानों की ट्रेनिंग प्रभावित, 262 मजदूर बेरोजगार; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    May 11, 2026

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में समर कैंप का आयोजन

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर बवाल, आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएई सचिव को भेजी शिकायत

    केंदुझर मे आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर मे डी ए भी पब्लिक स्कूल के 23एनसीसी कैडेट्स हुए शामिल

    जादूगोड़ा CTC में आउटसोर्सिंग ठप: 900 जवानों की ट्रेनिंग प्रभावित, 262 मजदूर बेरोजगार; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में समर कैंप का आयोजन

    पीडीएस डीलर की आत्महत्या पर जामताड़ा डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

    भाजपा को बंगाल चुनाव में अप्रत्याशित जीत और झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा, चंपाई का स्वागत

    जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, नए सदस्यों का सम्मान

    मेंटेनेंस कार्य को लेकर तीन फीडरों में पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी

    5 साधु बांध मठिया से “गंगा” गाय लापता, महंत ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

    सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.