Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2021: ड्रीम 11-अनअकैडमी टाइटल प्रायोजक की दौड़ में, वीवो की होगी विदाई
    Breaking News Business Headlines

    IPL 2021: ड्रीम 11-अनअकैडमी टाइटल प्रायोजक की दौड़ में, वीवो की होगी विदाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने टाइटल प्रायोजन अधिकार हस्तांतरित कर सकता है जिसमें ड्रीम 11 और अनअकैडमी दौड़ में आगे मानी जा रही हैं. ड्रीम 11 आईपीएल 2020 का टाइटल प्रायोजक था जिसने 220 करोड़ रुपये में अधिकार खरीदे थे. वीवो ने पांच साल के करार के लिये 440 करोड़ रूपये सालाना का करार किया था. समझा जाता है कि भारत और चीन के राजनीतिक संबंधों में तनाव के मद्देनजर वीवो का मानना है कि यह साझेदारी जारी रखना बुद्धिमानी का फैसला नहीं होगा.

    बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘यह लगभग तय है कि वीवो का आईपीएल टाइटल प्रायोजन करार आपसी सहमति से खत्म होने जा रहा है. इसे 2020 में निलंबित किया गया था. इसके एक प्रावधान है कि वह अपना बकाया दायित्व नये प्रायोजक को दे सकता है. बोर्ड सैद्धांतिक रूप से तैयार हो जाये तो यह संभव है.’ आईपीएल 2022 में नौ या दस टीमें होंगी और समझा जाता है कि नये बोली लगाने वाले को कम से कम तीन साल के टाइटल प्रायोजन अधिकार मिलेंगे. सूत्र ने कहा, ‘ड्रीम 11 और अनअकैडमी वीवो के सामने प्रस्ताव रखेंगे. अनअकैडमी सहायक प्रायोजक है और वीवो से अधिकार लेने के लिये बड़ी रकम चुकाने को तैयार है.’

    टाइटल स्पॉन्सरशिप आईपीएल के व्यावसायिक राजस्व का अहम हिस्सा है, जिसका आधा भाग सभी आठों फ्रेंचाइजी में बराबर बराबर बांटा जाता है. पिछले साल ड्रीम 11 ने आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए टाइटल प्रायोजक की होड़ में अग्रणी शैक्षिक कोचिंग समूह अनअकैडमी और बायजूस को पीछे छोड़ा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनी को राहत, केरल हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
    Next Article भारत में होने वाली है दुनिया में सबसे तेज़ दर से ऊर्जा मांग में वृद्धि

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.