Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी लोकसभा में बोले- किसान आंदोलन पवित्र, आंदोलनजीवियों ने इसे किया अपवित्र
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पीएम मोदी लोकसभा में बोले- किसान आंदोलन पवित्र, आंदोलनजीवियों ने इसे किया अपवित्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार 10 फरवरी को एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशान साधा. उन्होंने लोकसभा में कहा कि किसान आंदोलन को पवित्र मानता हूं, आंदोलनजीवियों ने इसे अपवित्र किया है.

    उन्होंने कहा, आंदोलन का नया तरीका है. आंदोलनकारी ऐसे तरीके नहीं अपनाते हैं, आंदोलनजीवी ही ऐसे तरीके अपनाते हैं. उनका कहना होता है कि ऐसा होगा तो ऐसा हो जाएगा. जो हुआ नहीं उसका डर फैलाया जा रहा है. यह चिंता का विषय है. यह देश के लिए चिंता का विषय है.

    पीएम ने कहा, जब तथ्यों के आधार पर बात नहीं टिकती है तो ऐसा हो जाता है जो अभी हुआ है. आशंकओं को हवा दी जाती है. माहौल आंदोलनजीवी पैदा करते हैं. किसान आंदोलन को पवित्र मानता हूं. भारत के लोकतंत्र में आंदोलन का महत्व है. यह जरूरी है. जब आंदोलनजीवी पवित्र आंदोलन को अपने लाभ के लिए बर्बाद करने के लिए निकलते हैं तो क्या होता है? उन्होंने कहा, कोई मुझे बताए तीन नए कृषि कानूनों की बात हो और जेल में बंद संप्रदायवादी, आंतकवादी और नक्सली जो जेल में हैं, उनकी फोटो लेकर मांग करना, ये किसान आंदोलन को अपवित्र करने की मांग है या नहीं?

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश में टोल प्लाजा को सभी सरकार ने स्वीकार किया. इसे तोड़ दिया गया. ये तरीके आंदोलन को अपवित्र करने का प्रयास है कि नहीं? टेलीकॉम के टावर तोड़ दिए गए, ये किसान आंदोलनकारियों की मांग है क्या? ये काम आंदोलनकारियों ने नहीं आंदोलनजीवियों ने किया है. देश को आंदोलनजीवियों से बचाना होगा. देश को गुमराह करने वालों को पहचानना होगा.

    पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कहा कि ये नया कानून किसी के लिए बंधन नहीं है. इसमें ऑप्शन है. कोई कहीं भी सामान बेच सकता है. चाहे तो वह इस कानून को अमल में नहीं लाए. बता दें कि करीब 80 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन चल रहा है. किसान संगठन तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. विपक्षी दलों का भी आंदोलनकारी किसानों का साथ मिला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैंगोंग त्सो झील के उत्तर-दक्षिणी तट से लौट रहे भारत-चीन के जवान, चीनी सेना ने किया दावा
    Next Article चीनी यान तियानवेन-1 ने मंगल की कक्षा में किया प्रवेश, अंतरिक्ष में कामयाबी

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.