Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा में शुरू हुई सुपरफास्ट मेट्रो रेल सेवा, 10 स्टेशनों में नहीं रुकेगी, बचेगा समय
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    नोएडा में शुरू हुई सुपरफास्ट मेट्रो रेल सेवा, 10 स्टेशनों में नहीं रुकेगी, बचेगा समय

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा. मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है है. सोमवार से नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन सुपरफास्ट सेवा शुरू की है. दिन में दो वक्त चलने वाली मेट्रो एक्सप्रेस सर्विस ऑफिस जाने और आने वाले यात्रियों को वक्त से लाएगी और ले जाएगी. यात्रियों के वक्त को बचाने के लिए सुपरफास्ट मेट्रो ट्रेन कुल 21 स्टेशन में से 10 स्टेशन पर नहीं रुकेगी. ये वो स्टेशन होंगे जहां ऑफिस टाइम में कम लोग चढ़ते और उतरते हैं.

    एनएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार नोएडा मेट्रो की सुपरफास्ट सेवा सुबह 8 बजे शुरू हो गई और यह 11 बजे तक चलेगी. शाम के वक्त 5 बजे से रात 8 बजे तक चलाई जाएगी. सुपरफास्ट सेवा की ट्रेन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह और शाम को एक खास वक्त पर चलाई जाएगी. ये ट्रेनें एक्वा लाइन के कुल 21 स्टेशनों में से 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

    10 स्टेशन की लिस्ट में सेक्टर 50, 101, 81, 83, 143, 144, 145, 146, 147 और 148 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. अगर सुबह-शाम के इस खास वक्त कोई यात्री इन 10 में से किसी एक स्टेशन पर जाना चाहता है, तो उसे इस दौरान सामान्य मेट्रो ट्रेन से सफर करना होगा. इस सेवा के चलते क्या किराए में कोई बदलाव किया जाएगा, इस बारे में एनएमआरसी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

    एनएमआरसी के अनुसार अभी तक सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक सफर करने में 45 मिनट 43 सेकेंड का वक्त लगता है. लेकिन, फास्ट ट्रेन से यह दूरी 36 मिनट 40 सेकंड की रह जाएगी. इससे यात्रियों को करीब 9 मिनट की बचत होगी. इसी तरह सेक्टर 51 से परी चौक तक फास्ट सेवा से 28 मिनट 30 सेकंड का वक्त लगेगा.

    अभी तक परी चौक आने में 37 मिनट का वक्त लगता है. अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को फास्ट ट्रेन के बारे में जानकारी देने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर एनाउंसमेंट कराया जाएगा. इसके साथ ही एनाउंसमेंट के जरिए और दूसरे रास्तों से भी लोगों को फास्ट मेट्रो के बारे में जानकरी दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर पाकिस्तानी के ऊपर 1 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज
    Next Article वैक्सीनेशन में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, अब तक 58 लाख लोगों को लगा टीका

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.