Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में खुलासा, कपिल सिब्बल ने पार्टी को दिया सोनिया, राहुल से ज्यादा चंदा
    Breaking News Headlines राजनीति

    निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में खुलासा, कपिल सिब्बल ने पार्टी को दिया सोनिया, राहुल से ज्यादा चंदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग को सौंपी गई कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अन्य नेताओं के मुकाबले पार्टी फंड में सबसे ज्यादा 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. साल 2019-2020 में कांग्रेस को मिले योगदान राशि की रिपोर्ट को निर्वाचन आयोग ने जारी किया है.

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पार्टी को दिया गया चंदा सिब्बल के योगदान से काफी कम है. चंदा देने वालों की लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है.

    रिपोर्ट के अनुसार सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये, जबकि राहुल गांधी ने पार्टी फंड में 54,000 रुपये का योगदान दिया है. पेशे से वकील सिब्बल ने अन्य नेताओं के मुकाबले पार्टी फंड में सर्वाधिक योगदान दिया है.

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिवंगत नेता अहमद पटेल, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी फंड में 54,000 रुपये का योगदान दिया है. पार्टी को चंदा देने वालों की सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया और मौसम नूर का नाम भी शामिल हैं. हालांकि सिंधिया अब भाजपा में चले गए हैं और नूर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं.

    गौरतलब है कि पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के अनुसार सभी राजनीतिक दलों को पार्टी फंड में 20,000 रुपये से अधिक के योगदान की जानकारी निर्वाचन आयोग को देना जरूरी है. कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को जानकारी दी कि 2019-2020 में उनकी पार्टी को 139 करोड़ रुपये का योगदान मिला है. जिसमें पू्रडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट का 31 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा योगदान है जो मुख्य रूप से भारती एयरटेल द्वारा समर्थित है. बहरहाल पार्टी को चंदा देने वाले जी23 ग्रुप में आनंद शर्मा, शशि थरूर, गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर का भी नाम शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का देशव्यापी चक्काजाम आज, कांग्रेस ने दिया समर्थन
    Next Article नए अवतार में नज़र आईं उर्वशी रौतेला, पहना इतना महंगा ब्रेसलेट

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.