Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव के पहले हल्दिया से बंगाल को 4700 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    चुनाव के पहले हल्दिया से बंगाल को 4700 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2021Updated:February 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को 4,700 करोड़ रुपये की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया आ रहे हैं. प्रधानमंत्री श्री मोदी 7 फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.एक अधिकारी ने गुरुवार को को इस बारे में विस्तृत जानकारी दी. ये सभी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जुड़ी परियोजनाएं हैं.आईओसी के निदेशक (विपणन) गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया रिफाइनरी में दूसरी ‘कैटलिटिक डीवैक्सिंग यूनिट’ की आधारशिला रखेंगे. श्री सिंह ने कहा कि इकाई की लागत करीब 1019 करोड़ रुपये आयेगी और अप्रैल, 2023 तक इसका काम पूरा किया जाना है.

    7 फरवरी को डोभी-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन समेत 3 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी
    इस परियोजना की वजह से आयात घटने के साथ देश को 18.5 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत होगी. गेल के निदेशक (विपणन) ईएस रंगनाथन ने बताया कि उसी दिन मोदी 2400 करोड़ रुपये की लागत से ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना’ के तहत 347 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर पाइपलाइन को समर्पित करेंगे.उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में गैस वितरण परियोजना के साथ सिंदरी उर्वरक संयंत्र और मेटिक्स उर्वरक संयंत्र को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जायेगी.

    हल्दिया को फ्लाईओवर की सौगात
    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया में 190 करोड़ रुपये की लागत से रानीचक में फ्लाईओवर को समर्पित करेंगे. इससे हल्दिया बंदरगाह तक आना-जाना आसान होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछह फरवरी से बिहार में फ्रंट लाइन वर्करों का वैक्सीनेशन
    Next Article आरबीआई गर्वनर ने किया मौद्रिक नीति का ऐलान, दो चरणों में रिस्टोर किया जाएगा सीआरआर

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.