Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छह फरवरी से बिहार में फ्रंट लाइन वर्करों का वैक्सीनेशन
    Breaking News Headlines बिहार

    छह फरवरी से बिहार में फ्रंट लाइन वर्करों का वैक्सीनेशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: जिले में स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन लगभग पूरा होने को आया है. अब तक करीब 29,693 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है. वहीं अब छह फरवरी से जिले के फ्रंट लाइन वर्करों को भी वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जायेगी.छह फरवरी को जिले में दो सेंटरों पर 100-100 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगायी जायेगी. इसमें पहला सेंटर बिहटा पीएचसी और दूसरा दानापुर स्थित अनुमंडल अस्पताल या पीएचसी हो सकता है.फ्रंट लाइन वर्करों में नगर निगम और नगर परिषद के सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन से जुड़े राजस्व कर्मी, पंचायत के कर्मचारी आदि शामिल हैं.

    अब तक की जानकारी के मुताबिक कोविन पोर्टल पर 74 हजार फ्रंट लाइन वर्करों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इनका रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है. माना जा रहा है कि मार्च तक इनका वैक्सीनेशन पूरा हो सकता है. जिले में कोविन पोर्टल पर 47 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था.

    47209 लोगों को दिया गया टीका
    इधर, कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को राज्य के 47209 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया. इसके साथ ही बिहार में कोरोना टीकाकरण करानेवाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,11,475 हो गयी है.

    गुरुवार को राज्य के 669 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 89,295 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसमें लक्ष्य के विरुद्ध 52.9 फीसदी उपलब्धि प्राप्त की गयी.

    मालूम हो कि राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए अभी तक कुल छह लाख 74 हजार 713 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है. वहीं, गुरुवार को पीएमसीएच में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया. लेकिन 122 कर्मियों को ही वैक्सीन लगायी गयी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजय दत्त ने पत्नी को तोहफे में दिए 100 करोड़ के 4 फ्लैट
    Next Article चुनाव के पहले हल्दिया से बंगाल को 4700 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.