Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करीब नौ महीने बाद कोरोना वायरस से एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से कम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    करीब नौ महीने बाद कोरोना वायरस से एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से कम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में आठ महीने बाद पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमण के नौ हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। यही नहीं करीब नौ महीने बाद देश में चौबीस घंटे के दौरान इस महामारी के चलते मरने वालों की संख्या भी सौ से कम रही है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी एक लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 97.05 फीसद हो गई है और मृत्युदर 1.43 फीसद पर बनी हुई है। देश में रोजाना सामने आ रहे नए मामलों में करीब 70 फीसद केरल और महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। ऐसे में इन राज्यों में कोरोना प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए केंद्र सरकार ने दो उच्च स्तरीय टीमें भेजने का फैसला किया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को पूरे देश में 6,59,422 नमूनों की जांच की गई। एक फरवरी तक कुल 19.77 करोड़ नमूनों की परीक्षण किया जा चुका है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले पांच हफ्तों से औसत दैनिक नए मामलों में गिरावट का रुख बना हुआ है। 30 दिसंबर,2020-पांच जनवरी, 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान दैनिक नए मामलों की औसत संख्या 18,934 थी। 27 जनवरी-2 फरवरी के हफ्ते के दौरान यह संख्या घटकर 12,772 पर आ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटे के दौरान देशभर में 8,635 नए संक्रमित सामने आए। जबकि, पिछले साल 10 सितंबर को नए मामलों की संख्या 95 हजार को पार कर गई थी। इस दौरान 94 लोगों की मौत हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज से 1.54 लाख फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा कोरोना टीका
    Next Article रासायनिक हमलाें से बचाव की तकनीक में अब भारत आत्मनिर्भर

    Related Posts

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    August 29, 2026

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    August 29, 2026

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.