Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संवेदनहीन हो गयी है केंद्र सरकार : बादल पत्रलेख
    Breaking News Headlines झारखंड

    संवेदनहीन हो गयी है केंद्र सरकार : बादल पत्रलेख

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ झारखंड सरकार ने एकजुटता दर्शायी है. प्रदेश के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात कर उन्हें झारखंड का पानी पिलाया.मंगलवार देर रात गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत से मुलाकात के बाद बादल पत्रलेख केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि संसद से पारित तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए. उन्होंने गाजीपुर में आंदोलन कर रहे किसानों से भी मुलाकात की.कृषि मंत्री ने टिकैत एवं आंदोलन कर रहे तमाम किसानों को झारखंड सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि न केवल हेमंत सोरेन सरकार, बल्कि झारखंड के लोग, वहां का पवित्र जल, जंगल और जमीन भी अन्नदाताओं के साथ है.

    संवेदनहीन हो गयी है केंद्र सरकार : बादल पत्रलेख
    बादल पत्रलेख ने कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर सरकार संवेदनहीन होने का आरोप लगाया. कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ पा रही.श्री पत्रलेख ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर सड़कों पर लोहे की कीलें, कंटीले तार एवं सीमेंट की दीवारें बनाकर अन्याय के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे अन्नदाताओं को अपने ही देश में दुश्मन जैसा व्यवहार सहना पड़ रहा है.बादल पत्रलेख ने केंद्र सरकार पर किसानों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया. झारखंड के कृषि मंत्री ने बॉर्डर पर ही किसानों के साथ देर रात खाना भी खाया. झारखंड के कृषि मंत्री का समर्थन पाकर और उन्हें अपने बीच देख आंदोलन कर रहे किसान काफी उत्साहित हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड प्रदेश के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू राजनीति गलियारे का जाना पहचाना नाम
    Next Article झारखंड में आज से 1.54 लाख फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा कोरोना टीका

    Related Posts

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    August 30, 2026

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    August 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    संस्कार प्ले स्कूल में बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

    फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.