Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नियुक्तियों का वर्ष होगा 2021: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines ओड़िशा झारखंड राजनीति शिक्षा

    नियुक्तियों का वर्ष होगा 2021: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो के 42वें स्थापना दिवस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा नियुक्तियों का वर्ष होगा 2021

    झामुमो परिवार के 42 वें स्थापना दिवस पर सभी राज्यवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 42वां स्थापना दिवस समारोह आज मंगलवार को सादगी के साथ उपराजधानी दुमका में मनाया जा रहा है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने दुमका में झामुमो का झंडा फहराया और शहीद वेदी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, नलिन सोरेन समेत अन्य मौजूद हैं. समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 2021 नियुक्तियों का साल होगा.
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 42वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ भाजपा पर तीखा प्रहार किया, बल्कि कहा कि आम जनता ने 2019 के चुनाव में जनादेश दिया है और इस पर वे खरे उतरने का प्रयास कर रहे हैं. कोरोना महामारी की चुनौती से निबटते हुए झारखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि 2021 नियुक्तियों का साल होगा. बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों‍ में नियुक्तियां की जायेंगी और बेरोजगारी दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया जायेगा.
    झामुमो के स्थापना दिवस पर सीएम ने रोजगार पर बोलते हुए कहा कि बेरोजगारों को धड़ल्ले से रोजगार मिलेगा. इसके लिए तेजी से रिक्तियां निकलेंगी. 2021 नियुक्तियों का वर्ष होगा. हरेक क्षेत्र में रोजगार सृजन का काम होगा.
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला. सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 20 साल में सबसे अधिक भाजपा सत्ता में रही. राज्य का जो उसने नतीजा किया, बयां नहीं कर सकते हैं.

     

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि
    कोरोना के इस विकट संक्रमण काल में हम सभी को संयमित होकर आगे बढ़ना है इसलिए इस वर्ष का स्थापना दिवस पहले से बहुत अलग मनाया जा रहा है।

    मैं आज इस मंच से आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि आपके बेटे और भाई को आपने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए हम पूरी तत्परता से दिन-रात कार्य कर रहे हैं। संक्रमण काल होते हुए भी कई शुरुआत सरकार ने की है। इसे और गति देते हुए हम अबुआ राज के सपने को साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस व वन विभाग के पदाधिकारियों ने आज दलमा पहाड़ी का ट्रैकिंग कर ट्रेकिंग की सम्भावनाओं को देखा
    Next Article झारखण्ड प्रदेश के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू राजनीति गलियारे का जाना पहचाना नाम

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.