नितेश राज ने राजेश शुक्ल से मिलकर लिया आशीर्वाद
टाटा वर्कस यूनियन के दोबारा निर्वाचित सहायक सचिव श्री नितेश राज ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर जाकर भेट की तथा टाटा वर्कर्स यूनियन का दोबारा सहायक सचिव निर्वाचित होने पर आशीर्वाद लिया।
श्री शुक्ल ने श्री राज को मिठाई खिलाकर और शाल ओढ़ाकर बधाई दी और आशीर्वाद दिया। श्री शुक्ल ने श्री नितेश राज को निरंतर मजदूर हित में कार्य करते रहने की सलाह दी। श्री राज ने कहा कि श्री शुक्ल उनके अभिभावक है तथा उनका बराबर आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें मिलता है, इसलिए उनका आशीर्वाद लेने पहुचे थे। श्री शुक्ल ने बराबर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया है। श्री शुक्ल उनके प्रेरणा स्रोत है।

