Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीबीआई की पंजाब-हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, एक साथ 50 गोदामों पर छापामारी
    Breaking News Headlines

    सीबीआई की पंजाब-हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, एक साथ 50 गोदामों पर छापामारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. किसान आंदोलन के बीच सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा में एफसीआई के गोदामों पर दबिश दी है. पंजाब में 40 जगह रेड की गई है. वहीं हरियाणा में दस स्थानों पर छापे मारे गए हैं. पंजाब में यह अब तक की सबसे बड़ी रेड है.पंजाब में छापे गुरुवार देर रात मारे गए. खास बात यह है कि इस रेड के दौरान सीआरपीएफ भी तैनात की गई है. सीबीआई टीमों की तरफ से 2019-20 और 2020-21 के दौरान गेहूं और चावल की खरीद के सैंपल लिए जा रहे हैं. एफसीआई, पनग्रेन और पंजाब वेयरहाऊसिंग प्राइवेट लिमिटेड के सभी गोदामों पर एक साथ रेड हुई है. यह रेड मोगा, फाजिल्का और पट्टी सहित कई अन्य इलाकों में की गई है.लुधियाना के जगरांव की अनाज मंडी स्थित वेयर हाउस में सीबीआई की टीम सर्च कर रही है. वहीं फिरोजपुर के गांव गोखिवाला में सीबीआई ने एफसीआई के गोदाम में छापामारी की. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अभी गोदाम में मौजूद है.हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार को सुबह होते ही एफसीआई के गोदामों में सीबीआई की टीमों का काफिला पहुंच गया. इससे हड़कंप मच गया. सीबीआई अधिकारियों ने गोदाम के अंदर आते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं गोदाम के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी मौके पर तलब कर लिया. इसके साथ ही टीम ने गोदामों में रखी गेहूं की जांच शुरू कर सैंपल भर लिए.सीबीआई ने मंगाला, पन्नीवाला मोटा और ऐलनाबाद में गोदामों पर छापे मारे हैं. सूत्रों के अनुसार सिरसा में सीबीआई की पांच से ज्यादा टीमें आई हैं जो अलग-अलग गोदामों की जांच कर रही हैं. एक टीम मंगाला में बने हैफेड के गोदाम में पहुंची और रिकॉर्ड तलब कर जांच शुरू कर दी. अंदेशा जताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमें देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गेहूं का स्टॉक जांचने के लिए आई है. वहीं सीबीआई की इस तत्परता की कार्रवाई से कुछ घोटाले की भी बू आ रही है. टीम ने आते के साथ ही सैंपल लेने भी शुरू कर दिए. बाकी अन्य गोदामों में भी टीम की कार्रवाई अभी तक चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल
    Next Article आर्थिक सर्वेक्षण: अगले वित्त वर्ष में जीडीपी में 11 फीसदी वृद्धि का अनुमान

    Related Posts

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    August 21, 2026

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    August 21, 2026

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    August 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    छोटा गम्हरिया में आयोजित श्रावणी मेला का विरोध, एसडीओ से तत्काल बंद कराने की मांग

    कांड्रा-चांडिल मार्ग पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का निर्देश, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन

    कोबरा दंश से बालिका सुरक्षित, समय पर इलाज से बची जान

    बैंकिंग योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

    जनता दरबार में पहुंचीं जमीन, सड़क और आवास से जुड़ी फरियादें*

    लिस और प्रशासन की छापेमारी में जब्त हुआ 5000 सीएफटी बालू*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.