Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त फ़ैज अक अहमद मुमताज ने विश्वास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त फ़ैज अक अहमद मुमताज ने विश्वास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने विश्वास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

    ■ *दिनांक 28 जनवरी 2021 से 29 जनवरी 2021 को जिले के विभिन्न स्थानों पर आमलोगों के बीच सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे।*

    समाहरणालय जामताड़ा परिसर से आज दिनांक 28 जनवरी 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने हरी झंडी दिखाकर विश्वास रथ को रवाना किया।

    इस मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जामताड़ा ने बताया कि सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग झारखंड रांची के पत्रांक 1924 दिनांक 28.12.2020 के आलोक में सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वास रथ (नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों एवं अन्य स्थानों में आम लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने हेतु) जामताड़ा जिला में 02 वाहन (विश्वास रथ) दो दिनों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
    उन्होंने बताया कि यह विश्वास रथ जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी 6 प्रखंडों में आज दिनांक 28 जनवरी एवं दिनांक 29 जनवरी 2021 को विभिन्न पंचायतों एवं स्थानों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे। जिसके लिए दोनो वाहन संचालक को रूट चार्ट उपलब्ध कराया गया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सम्बन्धित स्थलों पर दर्शकों के बीच मास्क, पम्पलेट, फ्लैक्स भी वितरित करेंगे। साथ ही बुजुर्गों एवं महिलाओं के बीच काॅफी मग (प्रिन्टेड) वितरित करेंगे। जिसके लिए उन्हें विभाग से उक्त सामग्री उपलब्ध कराया गया है।

    *उक्त विश्वास रथ दिनांक 28 जनवरी 2021 को* जामताड़ा प्रखंड के बेवा, बस स्टैंड जामताड़ा एवं दुलाडीह, नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह एवं बंदरचुंवा, करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया एवं अलकचुंवा तथा दूसरा वाहन फतेहपुर प्रखंड के बामनडीहा, फतेहपुर बाजार एवं मुर्गाबनी, नाला प्रखंड के चकनयापाड़ा एवं पंजानिया तथा कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर एवं नगरी में आम लोगों को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि को बताएगा।

    *वहीं दिनांक 29 जनवरी 2021 को* पहला वाहन जामताड़ा प्रखंड परिसर, बेना एवं गांधी मैदान जामताड़ा, नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड परिसर एवं बुधुडीह, करमाटांड प्रखंड के प्रखंड परिसर एवं ताराबहाल तथा दूसरा वाहन फतेहपुर प्रखंड के प्रखंड परिसर एवं धसनियां, नाला प्रखंड के प्रखंड परिसर, नाला बाजार एवं मोहनाबाद, कुंडहित प्रखंड के प्रखंड परिसर एवं खाजूरी में आम लोगों के बीच सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे।

    *इस अवसर पर* नजारत उप समाहर्ता, जामताड़ा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जामताड़ा, समाहरणालय कर्मियों सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  अनिल कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, देवघर के निलंबन प्रस्ताव को स्वीकृति दी
    Next Article सरकार के विरोध में भाजपा का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.