Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के ट्वीट पर जिला प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के ट्वीट पर जिला प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के ट्वीट पर जिला प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान

    ■ 11 किमी मरीन ड्राइव के रास्ते में है जानलेवा गड्ढे, ट्वीट पर उपायुक्त ने मरम्मती का दिया आदेश।

    जमशेदपुर। टाटा स्टील की वेस्टर्न कॉरिडोर परियोजना के तहत सुवर्णरेखा नदी के किनारे बनी 11 किमी लंबी मरीन ड्राइव की स्थिति आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि लोग जाने से कतराते हैं। सड़क के बीचोंबीच बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो किसी भी अप्रिय घटना को निमंत्रण दे रहे हैं। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने ट्वीट कर सांसद विद्युत वरण महतो एवं जिला उपायुक्त को सड़क के जल्द मरम्मती संबंधी सहयोग का आग्रह किया। बुधवार को किये गए ट्वीट पर शहरवासियों ने भी इसे गंभीर समस्या बताते हुए शीघ्र सड़क दुरुस्त करने की मांग की। जिसपर जिला उपायुक्त कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए टाटा स्टील के सक्षम पदाधिकारियों को जल्द सड़क मरम्मती के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि मरीन ड्राइव की सड़क इतनी बदहाल बनी हुई है जहां से पैदल गुजरना भी लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। उनका कहना है कि सड़क में बने गड्ढे और उड़ते धूल निरंतर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। जिसमें दोपहिया वाहन चालक के चोटिल होने के साथ बड़े वाहन क्षतिग्रस्त होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव सड़क के निर्माण के साथ इसके मरम्मती एवं रखरखाव की जिम्मेदारी टाटा स्टील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि मरीन ड्राइव की सड़क मरम्मत जल्दी होगी जिससे कि पुनः आमजनों को सफर में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ज्ञात हो कि शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की भीड़ कम करने के दृष्टिकोण से मरीन ड्राइव का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था। 11 किमी लंबे इस सड़क में मानगो पुल से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और सरायकेला जाने वाले वाहन शहर के बाहर से होते हुए निकलते हैं, इससे साकची, बिष्टुपुर में भी जाम की स्थिति नहीं बनती है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIMF की अर्थशास्त्री गीता ने कहा, कृषि कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता
    Next Article भाजपा नेता दीपू सिंह के किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई देने का सिलसिला जारी

    Related Posts

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    September 1, 2026

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    September 1, 2026

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.