Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नक्सली और अपराधियाें को कड़ी चेतावनी, बोले- सुधरो वर्ना होगा सफाया:डीजीपी
    Breaking News Headlines झारखंड

    नक्सली और अपराधियाें को कड़ी चेतावनी, बोले- सुधरो वर्ना होगा सफाया:डीजीपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लातेहार : झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने नक्सलियों और अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों और अपराधियों की समाप्ति तक पुलिस का अभियान चलता रहेगा. राज्य में बहुत जल्द नक्सलियों एवं अपराधियों का सफाया होगा. लातेहार पहुंचे डीजीपी श्री राव ने कहा कि नक्सली और क्रिमिनल बहुत दिनों तक चल नहीं सकता है. इसका अंत निश्चित है.लातेहार जिले में अमन साव और सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के द्वारा कोयला कारोबारियों एवं बड़े ठेकेदारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अमन साव व सुजीत सिन्हा गिरोह के कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आगे भी पुलिस उन पर पैनी नजर रखी है. पुलिस लगातार उन अपराधियों के खिलाफ काम कर रही है.इससे पहले डीजीपी श्री राव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध एवं उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए समीक्षा की. इस दौरान जिले में उग्रवादी संगठनों पर पूरी तरह नियंत्रण करने को लेकर कई दिशा- निर्देश भी दिये. बुढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराने की रणनीति पर भी चर्चा की गयी. बैठक में अभियान IG नवीन कुमार सिंह एवं साकेत कुमार सिंह, CRPF के DIG विनय कुमार नेगी, पलामू DIG राजकुमार लकड़ा, SP प्रशांत आनंद, CRPF की 11वीं बटालियन के सीओ विनय कुमार त्रिपाठी, 214वीं बटालियन के ऋषि राज सहाय, अभियान SP विपुल पांडेय, मनीष भारती एसडीपीओ विरेंद्र कुमार राम, अजीत कुमार, अमरनाथ समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि:सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article सास की हत्या कर बहू ने आंखें निकालीं, उंगलियां काटी फिर खुद को भी लगाई आग

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.