Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्‍तान में हिंदू मंदिर तोड़ने का मुद्दा भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में उठाया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्‍तान में हिंदू मंदिर तोड़ने का मुद्दा भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में उठाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान स्‍थित एक हिंदू मंदिर को एक मौलवी के नेतृत्‍व में कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे को भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंच पर पुरजोर तरीके से उठाया है.

    भारत ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद, हिंसात्‍मक अतिवाद, कट्टरपंथ और असहिष्‍णुता बढ़ रही है. इससे धार्मिक और सांस्‍कृतिक विरासत स्‍थलों को आतंकी गतिविधियों और विनाश का खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है. भारत ने कहा कि इसका ताजा उदाहरण हाल ही में पाकिस्‍तान में देखने को मिला, जहां पर एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को तोड़ दिया गया और इमरान खान सरकार मूकदर्शक बनी रही.

    पाकिस्‍तान अक्‍सर मुसलामानों को लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत को घेरने की कोशिश करता रहता है लेकिन अब भारत ने उसे सिखों और हिंदुओं पर जारी अत्‍याचार की लिस्‍ट गिना दी. भारत ने कहा, ‘अफगानिस्‍तान में कट्टरपंथियों द्वारा भगवान बुद्ध की मूर्तियां तोड़े जाने की याद आज भी हमारे जेहन में बनी हुई है. आतंकियों ने अफगानिस्‍तान में सिखों के गुरुद्वारे पर कायराना हमला किया जिसमें 25 श्रद्धालु मारे गए. यह इस खतरे का एक और उदाहरण है. हाल ही में पिछले महीने ही पाकिस्‍तान के करक में ए‍क‍ हिंदू मंदिर को भीड़ ने आग लगा दी जो वहां के प्रशासन के स्‍पष्‍ट समर्थन से किया गया. जब मंद‍िर को गिराया जा रहा था, उस समय वहां का प्रशासन मूकदर्शक बनकर खड़ा हुआ था.’

    घृणा और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना होगा: भारत

    भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से कहा कि उसे और यूएन अलायंस ऑफ सिव‍िलाइजेशन को जब तक चयनात्‍मकता बची हुई है, किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए. भारत ने कहा कि हमें उन ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा जो कपटपूर्वक संवाद को हटाती हैं और शांति की जगह घृणा और हिंसा भरती हैं. बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी के सदस्यों के नेतृत्व में भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की थी और उसमें आग लगा दिया था.

    इस मंदिर में एक हिंदू धार्मिक नेता की समाधि थी. मंदिर की दशकों पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार के लिए हिंदू समुदाय ने स्थानीय अधिकारियों से अनुमति ली थी. कुछ स्थानीय मौलवियों और जमीयत उलेमा-ए- इस्लाम पार्टी (फजल उर रहमान समूह) के समर्थकों की अगुवाई में भीड़ ने पुराने ढांचे के साथ- साथ नए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के नेताओं ने मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की थी.

    भारत ने भी मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर पाकिस्तान से विरोध दर्ज कराया

    इसके बाद पाकिस्‍तान के सुप्रीम कोर्ट सख्‍त रुख अपनाया और मंदिर को फ‍िर से बनाने का आदेश दिया था. भारत ने भी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया था और इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की थी. राजनयिक माध्यम से पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया था. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर भारत के विरोध को ‘पूरी तरह से अनुचित ’ करार दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्नब गोस्वामी के खिलाफ औरंगाबाद में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article CBI ने डाटा चोरी में कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया

    Related Posts

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.