Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के लाल किले में भी पहुंचा बर्ड फ्लू से 15 कौवों की मौत से 26 जनवरी तक रहेगा बंद
    Breaking News Headlines

    दिल्ली के लाल किले में भी पहुंचा बर्ड फ्लू से 15 कौवों की मौत से 26 जनवरी तक रहेगा बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश भर में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच कई राज्यों में कौवों और कई दूसरे पक्षियों की मरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच, दिल्ली के लाल किले में मृत मिले कौओं के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्मारक भवन में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है.

    दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले लाल किले में करीब 15 कौवे मृत मिले थे. पक्षियों के सैंपल्स जांच के लिए जालंधर स्थित लैब में भेजे गए थे.

    उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लाल किले को दर्शकों के लिए 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. वहीं, 16 जनवरी को दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में भी बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था.

    दिल्ली के चिडिय़ाघर में एक उल्लू के मृत पाए जाने पर बर्ड फ्लू टेस्ट के लिए सैम्पल भेजा गया था जो पॉजिटिव पाया गया है. चिडिय़ाघर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सैंपल में ॥5हृ8 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है.

    पैक्ड चिकन की बिक्री पर रोक

    दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर शहर के बाहर से आने वाले पैक्ड चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद करने का आदेश दिया था. संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए राप्टर्स और अन्य मांसाहारी जानवरों को भी अब चिकन नहीं खिलाया जा रहा है. फिलहाल, गुरुवार को गाजीपुर से लिए गए सभी 100 सैंपल्स की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंडी को फिर से खोल दिया गया.

    दिल्ली चिडिय़ाघर में स्वच्छता अभियान

    मालूम हो कि दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई हो गई थी, जब मयूर विहार, द्वारका और राजधानी के अन्य हिस्सों में मृत कौवों और अन्य पक्षियों के सैंपल्स में एवियन इन्फ्लूएंजा पाया गया था.

    राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कम से कम 35 मृत कौवे पाए गए हैं. जसोला के एक जिला पार्क में 24 कौवे मृत पाए गए और संजय झील में 10 बत्तखों की मौत हो गई थी. इसे देखते हुए दिल्ली चिडिय़ाघर के अधिकारियों ने एक स्वच्छता अभियान चलाना शुरू कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई माह बाद मार्च से विदेश यात्राओं पर निकलेंगे
    Next Article बाइडन सरकार के आगे अनेक चुनौतियां, इनसे निपटना आसान नहीं: कमला हैरिस

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.