Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रैफिक नियमों, खराब ड्राइविंग को तोडऩा पड़ेगा महंगा, वाहन इंश्योरेंस के लिए ज्यादा प्रीमियम वसूलने की तैयारी
    Breaking News Headlines

    ट्रैफिक नियमों, खराब ड्राइविंग को तोडऩा पड़ेगा महंगा, वाहन इंश्योरेंस के लिए ज्यादा प्रीमियम वसूलने की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बीमा नियामक इरडा के एक वर्किंग ग्रुप ने मोटर बीमा प्रीमियम में ओन डैमेज (स्वयं को क्षति), थर्ड पार्टी के नुकसान की भरपाई और अन्य तरह के बीमा प्रीमियम के साथ यातायात उल्लंघन प्रीमियम की शुरुआत करने की सिफारिश की है. जिसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को अपने वाहन के इंश्योरेंस के लिए अधिक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा.

    दिया पांचवां सेक्शन जोडऩे का सुझाव

    आईआरडीएआई के वर्किंग ग्रुप ने मोटर इंश्योरेंस में इसके लिए पांचवां सेक्शन जोडऩे का सुझाव दिया है. इस समूह ने कहा है कि मोटर इंश्योरेंस में मोटर के खुद के नुकसान, मूल तीसरे पक्ष का बीमा, अतिरिक्त तीसरे पक्ष का बीमा और अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा प्रीमियम के अलावा यातायात उल्लंघन प्रीमियम को भी जोड़ा जाए.

    1 फरवरी 2021 तक सुझाव मांगे

    आईआरडीएआई ने इस वर्किंग ग्रुप के ड्राफ्ट में की गई इन सिफारिशों पर संबंधित पक्षों से 1 फरवरी 2021 तक जरूरी सुझाव मांगे हैं. इस ड्राफ्ट में कहा गया है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की फ्रिक्वेंसी और उसकी गंभीरता के कैलकुलेशन के लिए एक प्रणाली विकसित की जाए. इसके तहत अधिक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को Traffic Violation Premium से लिंक किया जाए. यानी आप जितनी बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे, खराब ड्राइविंग करेंगे, आपको उतना अधिक प्रीमियम देना होगा. साथ ही इस प्रीमियम का भुगतान ड्राइवर के बदले वाहन मालिक को करना होगा.

    प्वाइंट्स के आधार पर तय होगा जुर्माना

    ट्रैफिक उल्लंघन प्रीमियम वाहन के पंजीकृत मालिक द्वारा देय होगा, चाहे वह व्यक्ति हो या इकाई. इसका मतलब है कि मालिक अधिकृत वाहन चालक द्वारा होने वाले यातायात के उल्लंघन के लिए पूरी जिम्मेदारी लेगा. काम करने वाले समूह द्वारा प्रदान किए गए अपराधों की तालिका के अनुसार, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 100 प्वाइंट की पेनाल्टी लगायी जाएगी, जबकि गलत पार्किंग करने पर यह पेनाल्टी 10 प्वाइंट के बराबर होगी. प्रीमियम का अमाउंट इन पेनाल्टी प्वाइंट्स से लिंक होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने की खान पर कब्जा करना पाकिस्तान को पड़ा महंगा, 6 अरब डॉलर का झटका
    Next Article जेईई मेन में 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता हटाई गई, छात्रों को मिली बड़ी राहत

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.