Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली यांग रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार, ढाई साल की जेल
    Business Headlines अपराध

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली यांग रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार, ढाई साल की जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिओल. भ्रष्टाचार के मामले में दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल स्थित एक कोर्ट ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक को. के वाइस चेयरमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को कोर्ट ने रिश्वत देने के मामले में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक को. के वाइस चेयरमैन ली जे यॉन्ग को दोषी करार देते हुए ढाई साल जेल की सजा सुनाई है.

    इस मामले में ली जे के अलावा उनके लंबे समय से दोस्त रहे चोई सून सिल और सैमसंग के पूर्व अध्यक्ष पार्क जियुन हे को भी दोषी करार देते हुए जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने तीनों को तत्काल प्रभाव से तीनों को जेल भेजने का आदेश दिया है.

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि चोई ने सरकार के सहयोग और कंपनी के सत्ता हस्तांतरण के लिए इस अपराध में उनका साथ दिया है. बता दें कि रिश्वत का मामला सामने आने के बाद आरोपों में घिरे पार्क जियुन को एक महाभियोग के तहत पद से हटा दिया गया था.

    फैसले के तुरंत बाद ली गिरफ्तार

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सियोल हाईकोर्ट में जब फैसला सुनाया जा रहा था, तब 52 वर्षीय ली वहीं मौजूद थे. फैसले के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. रिश्वत देने के मामले में ली यांग तीन सालों से जेल से बाहर थे, क्योंकि उनकी सजा पर रोक लगा दी गई थी. फरवरी 2017 में ली के खिलाफ आरोप दायर किया गया था, जिसमें 29.8 बि?लियन वॉन (27.4 मिलियन डॉलर) की रिश्वत देने का आरोप था. इस पर सुनवाई के बाद ली को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई. इस पर उन्होंने ऊपरी अदालत में अपील की और फिर कोर्ट ने उनकी ढाई साल की सजा पर रोक लगा दी.

    अब ली की गिरफ्तारी के बाद वे कंपनी की आगामी बैठकों में न तो हिस्सा ले पाएंगे और न ही कंपनी के किसी फैसले में उनकी राय को शामिल किया जाएगा. इतना ही नहीं, ली अब कंपनी के उत्तराधिकार की प्रक्रिया को भी नहीं देख सकेंगे. मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर में सैमसंग के अध्यक्ष और ली के पिता ली कुन-ही का निधन हो गया था.

    गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया के कानून के मुताबिक तीन या उससे कम की सजा को कुछ समय के लिए लंबित किया जा सकता है, लेकिन उन्हें फिर भी जेल जाना ही होता है. रिश्वत देने के मामले में ली पहले ही करीब एक साल जेल की सजा काट चुके हैं.

    अब कानून के जानकारों का मानना है कि ली के पास कोई विकल्प नहीं है. इससे पहले रिश्वत लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे को मिली 20 वर्ष की सजा को बरकरार रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीआरडीओ-सीआरपीएफ नेे मिलकर बनाई कमाल की बाइक एंबुलेंस, नक्सली इलाकों में होगी मददगार
    Next Article अखिलेश यादव बोले- भाजपा को हराने के लिए बंगाल में ममता बनर्जी को करेंगे सपोर्ट

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.