Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भीषण सड़क हादसा, छोटे भाई के लिए लड़की देखकर लौट रहे 3 भाइयों और बहन की मौत
    Breaking News Headlines

    भीषण सड़क हादसा, छोटे भाई के लिए लड़की देखकर लौट रहे 3 भाइयों और बहन की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महेंद्रगढ़. हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में झगडोली नहर के पास देर शाम को एक कार और निजी बस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों की जान गई वो एक ही परिवार के थे.

    इनमें शामिल 3 भाई और उनकी एक बहन महेंद्रगढ़ में अपने सबसे छोटे भाई के लिए लड़की देखकर फरीदाबाद अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में इनकी कार की एक बस के साथ टक्कर हो गई. तीन ने तो चंद सेकंड्स में गाड़ी के अंदर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.

    राजबीर सिंह एसएचओ सदर ने बताया कि सेक्टर 19 फरीदाबाद निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार मृतक जन महेंद्रगढ़ में एक ही परिवार के तीन भाई अपनी बहन सहित लड़की देखने के लिए महेंद्रगढ़ आए थे.

    वापस जाते समय महेंद्रगढ़ कनीना मुख्य मार्ग पर झगडोली गांव के समीप नहर के पास सामने से आती हुई निजी बस के साथ उनकी कार की भिड़ंत हो गई.

    एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    तीनों भाई और उनकी बहन सहित दुर्घटना में मौत के शिकार हो गए. निजी बस रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ आ रही थी और यह वैगनआर गाड़ी महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की ओर जा रही थी. मृतक चारों लोगों का पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है.

    मौके पर मौजूदा लोगों ने कार से बाहर निकाला

    मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से निकाला. दो भाइयों और बहन की मौत गाड़ी में ही हो चुकी थी, जबकि एक भाई ने महेंद्रगढ़ अस्पताल में लाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ के अस्पताल में रखवा दिया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म के नाम का हुआ ऐलान, करण जौहर ने शेयर किया फर्स्ट लुक
    Next Article गुजरात के नवसारी की झील में नौका डूबी, 3 बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.