Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में स्मार्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता:मुख्यमंत्री
    Breaking News झारखंड

    देश में स्मार्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता:मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची के 59वां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।* =======================
    *★ देश में स्मार्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता*

    *★ जीवन में अनुशासन जरूरी*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज एक्सआईएसएस ऑडिटोरियम रांची में आयोजित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची के 59वां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। कोविड-19 महामारी के बीच यह दीक्षांत समारोह वर्चुअल आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को स्मार्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि स्मार्ट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने में एक्सआईएसएस संस्थान से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील किया कि आप चाहे जितनी भी ऊंचाइयों को छूएं परंतु अनुशासन कभी न भूलें। जीवन में अनुशासन हमेशा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने एक्सआईएसएस की समृद्ध विरासत की प्रशंसा की।

    *एक्सआईएसएस के वीजन का पूरा उपयोग करें*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस संस्थान विद्यार्थियों को अपने पैरों में खड़ा होना सिखाता है। यह संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर होनहार बनाता है। यह संस्थान सिर्फ उन्हें ही नहीं खड़ा होना सिखाता जिनके पैर हैं बल्कि उन्हें भी खड़ा करता है जिनके पास पैर नही हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जो भी विद्यार्थी इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण किए हैं वे इस राज्य के विषय में बहुत कुछ अवश्य जाना होगा तथा वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में भी जानकारी मिली होगी। मुख्यमंत्री ने मैनेजमेंट की डिग्री पाने वाले विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी लोग मैनेजमेंट की शिक्षा लेकर अपने नए जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। आप की आवश्यकता देश और विदेशों के विभिन्न संस्थानों को है। आप अपने नए सफर में कुछ यादों, बातों, ज्ञान और आशीर्वाद को गांठ बांध कर चलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी रास्ते सहज और सीधी नहीं होती हैं। नए राह पर नई नई चुनौतियां मिलेंगी। हमें अपनी बुनियाद नहीं भूलनी चाहिए। हम यहां तक कैसे पहुंचे हैं इसका ख्याल हमेशा रखना चाहिए। आप सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका प्रतिबद्धता के साथ निभाएं।

    *जीवन परिवर्तनशील, अनुभव महत्वपूर्ण*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मानव जीवन हमेशा परिवर्तनशील होता है। जीवन में हमेशा नई चुनौतियां, नई खोज, नई ऊंचाइयां आती-जाती रहती रहती है। इन सभी परिस्थितियों में अनुभव महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी 304 विद्यार्थी आज मैनेजमेंट की पढ़ाई कर डिप्लोमा/डिग्रीधारी बन रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी लोग संस्थान द्वारा दी गई शिक्षा को सार्थक करते हुए उसका उपयोग करेंगे और समाज की बेहतरी के लिए अहम योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन सिर्फ संस्थान के फैकल्टी और विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के माता-पिता, भाई-बहन, मित्र के लिए भी खुशी का दिन है। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    *कोरोना वैश्विक महामारी ने मानव जीवन में लाए कई बदलाव*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी ने मानव जीवन में कई बदलाव लाए हैं। हमारे व्यवहार और दिनचर्या में कई परिवर्तन हुए हैं। कोरोना संक्रमण का सबसे दुखद असर शिक्षा के क्षेत्र में पड़ा है। स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी हो या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमण ने सभी पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच एक्सआईएसएस का 59वां दीक्षांत समारोह वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन आयोजित हो रहा है मानव जीवन में बदलाव का यह भी एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में पिछले कुछ वर्षों में कई बार दीक्षांत समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। आज के दिन इस सभागार में कितनी खुशियां कितनी उमंग दिखाई पड़ती थी, परंतु आज का दीक्षांत समारोह वर्चुअल रूप में करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर भी हमसभी लोग इस चुनौती को बड़ी चुनौती के रूप में लिया और सामान्य जीवन के लिए रास्ते निकाले। मुख्यमंत्री ने वैसे सभी विद्यार्थी और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं जो वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़े थे।

    दीक्षांत समारोह में कुल 304 विद्यार्थियों को डिप्लोमा/डिग्री दिए गए, इनमें 26 विद्यार्थियों के बीच 11 को स्वर्ण, 8 को रजत और 5 को कांस्य मेडल एवं 2 विद्यार्थियों के बीच नकद राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मौके पर मुख्यमंत्री ने कई पुस्तकों का भी विमोचन किया।

    *इस अवसर पर एक्सआईएसएस गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष फादर अजीत खेस्स, निदेशक डॉ जोसेफ मरियानुस कुजूर, सहायक निदेशक डॉ प्रदीप केरकेट्टा सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर उपस्थित थे तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं उनके माता-पिता एवं प्रतिष्ठित पूर्व छात्र संघ सदस्य एवं अन्य ऑनलाइन उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन हेतु किया गया था पुख्ता इंतजाम, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं प्रशासनिक पदाधिकारी रहे तत्पर
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.