Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19 टीकाकरण अभियान का हुआ शुरूआत,डीसी एवं डीडीसी ने जामताड़ा अंतर्गत 2 सत्र स्थल सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सीएचसी कुण्डहित का किया दौरा
    Breaking News झारखंड

    कोविड-19 टीकाकरण अभियान का हुआ शुरूआत,डीसी एवं डीडीसी ने जामताड़ा अंतर्गत 2 सत्र स्थल सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सीएचसी कुण्डहित का किया दौरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *कोविड-19 टीकाकरण अभियान का हुआ शुरूआत, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.)एवं उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र. से.)ने जामताड़ा अंतर्गत 02 सत्र स्थल सदर अस्पताल, जामताड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित का किया दौरा।*

    ■ *कोरोना वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी है; अफवाहों से दूर रहें जिलेवासी- उपायुक्त*

    ■ *उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त दोनों सत्र स्थलों से लगातार सम्पर्क में रहते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।*

    ■ *सदर अस्पताल,जामताड़ा स्थित सत्र स्थल में पहला टीका सफाई कर्मी श्री छवि मेहतर एवं दूसरा कोविड विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा को लगाया गया।*

    ■ *सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित स्थित सत्र स्थल पर पहला टीका अनुसेवक, श्री रामचन्द्र मंडल एवं दूसरा लैब टेक्नीशियन, मो0 अब्दुल लतीफ़ अंसारी को लगाया गया।*

    ■ *सदर अस्पताल,जामताड़ा स्थित सत्र स्थल में 60 लाभार्थियों को टीका लगाया गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित स्थित सत्र स्थल में 40 लाभार्थियों को टीका लगाया गया,वर्तमान में टीकाकरण जारी*

    आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को जामताड़ा जिला अंतर्गत कोरोना टीकाकरण अभियान निर्धारित दो सत्र स्थलों सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित में निर्धारित समय पर टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। ज्ञात हो कि उक्त दोनों स्थलों में 100-100 टीका दिया जाना है।
    दोनों सत्र स्थलों पर माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी।
    सदर अस्पताल जामताड़ा स्थित सत्र स्थल पर वरीय पदाधिकारी के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय निगरानी कर रहे थे तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुण्डहित में अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार अपनी निगरानी में टीकाकरण अभियान का संचालन कर रहे थे।

    *सदर अस्पताल, जामताड़ा स्थित सत्र स्थल में पहला टीका सफाई कर्मचारी श्री छवि मेहतर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित में पहला टीका श्री रामचन्द्र मंडल को लगाया गया।*

    सदर अस्पताल,जामताड़ा स्थित सत्र स्थल में पहला टीका सफाई कर्मी श्री छवि मेहतर एवं दूसरा कोविड विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दुर्गेश झा को लगाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित स्थित सत्र स्थल पर पहला टीका अनुसेवक, श्री रामचन्द्र मंडल एवं दूसरा लैब टेक्नीशियन, मो0 अब्दुल लतीफ़ अंसारी को लगाया गया।

    *उपायुक्त श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.)ने संयुक्त रूप से किया दोनों सत्र स्थलों निरीक्षण*

    कोरोना टीकाकरण अभियान का निरीक्षण उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने किया। उन्होंने सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित स्थित सत्र स्थल का निरीक्षण किया।
    इस दौरान उन्होंने टीकाकरण स्थल पर मास्क, सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा टीकाकरण को लेकर जरूरी एहतियात बरतने का निदेश दिया।

    *दवाई के साथ साथ कड़ाई का पालन करना है जरूरी, वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड 19 प्रोटोकॉल का करना होगा पालन*

    उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक होगा। कहा कि नियमित रूप से हाथ धोना, मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बना कर रखना भी जरूरी है। दवाई के साथ साथ कड़ाई का पालन कर हम कोरोना को हरा सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मार्च 2020 से अब तक कोरोना से लडऩे में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने में फेस कवर/मास्क, नियमित तौर पर हाथ धुलाई, सेनेटाईजर का प्रयोग तथा सबसे महत्वपूर्ण शारीरिक और सामाजिक दूरी का परिणाम असरदायक रहा। उन्होंने अपील किया कि अभी भी कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। इसलिए हमें आगे भी स्थिति सामान्य होने तक कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने सारे कार्य करने होंगे।

    इस मौके पर सदर अस्पताल जामताड़ा स्थित सत्र स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, सिविल सर्जन डाॅ आशा एक्का, उपाधीक्षक डाॅ चंद्रशेखर आजाद, एसीएमओ डाॅ एस के मिश्र, डाॅ दुर्गेश झा, डीपीएम श्रीमति संगीता लूसी बाला एक्का सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित स्थित सत्र स्थल पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुण्डहित श्री गिरिवर मिंज,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ दीपशिखा रमानी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित कोरोना टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, प्रथम चरण में राज्य के 48 सेंटरों में वैक्सीनेशन की हुई है तैयारी
    Next Article उपायुक्त ने भोलेनाथ दूतों के बीच जैकेट व गर्म टोपी का किया वितरण

    Related Posts

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    May 9, 2026

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    May 9, 2026

    जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

    बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह

    फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    एफसीआई गोदाम व आरोग्य केंद्र निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई के निर्देश

    करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    मंडल कारा जामताड़ा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.