Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नो हेलमेट- नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करें पेट्रोल पंप संचालक:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    नो हेलमेट- नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करें पेट्रोल पंप संचालक:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) कि अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संपन्न*

    ■ *नो हेलमेट- नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करें पेट्रोल पंप संचालक- उपायुक्त*

    ■ *सड़क दुर्घटना को कम करने हेतु प्रत्येक थाना के प्रमुख सड़क में नियमित वाहन जांच करने का निदेश*

    ■ *पांडेयडीह मोड़, बाईपास साइडिंग जामताड़ा, पोसोई जामताड़ा, सतसाल बाईपास जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक आवास, जामताड़ा के पास रंबल स्ट्रीप्स साइनेज/बैरिकेड लगाने पर बनी सहमति*

    ■ *पांडेयडीह मोड़ से मुरलीपहाड़ी मोड़ तक 90 डिग्री तक मुड़े स्थान पर रोड सेफ्टी काॅन्वैक्स मिरर लगाने का निदेश*

    ■ *सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें- उपायुक्त*

    आज दिनांक 15 जनवरी 2021 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) कि अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई।

    *सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विषयों पर हुई समीक्षा*

    बैठक में पूर्व में हुए सड़क सुरक्षा समिति बैठक की कार्यवाही की समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गई।

    वहीं उन्होंने जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्र में बैरिकेड/ रंबल स्ट्रिप साइनेज लगाने संबंधी चर्चा, डीपीआईयू जामताड़ा द्वारा जिला अंतर्गत चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्र की सूची यथा पांडेयडीह मोड़( नारायणपुर) जामताड़ा, बाईपास साइडिंग मोड़, जामताड़ा, पोसोई मोड़, जामताड़ा, सतसाल बाईपास जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक आवास जामताड़ा, पांडेयडीह मोड़ से मुरली पहाड़ी मोड़ तक ऐसे स्थान जो 90 डिग्री में मुड़ा हुआ है उक्त स्थान पर रोड सेफ्टी कन्वैक्स मिरर लगाने संबंधी, जिला अंतर्गत सड़कों का लगातार निरीक्षण के उपरांत अच्छी सड़कों में अनएक्सपेक्टेड (टूटी हुई सड़क दुर्घटना का कारण बनता है) खराबी को दूर करने के संबंध में चर्चा, जिले में ज्यादा दुर्घटना दो चक्का वाहनों से दुर्घटनाएं हो रही है। इसे रोकने संबंधी तथा जिला अंतर्गत सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए प्रत्येक थाना के प्रमुख सड़क में नियमित वाहन जांच करने संबंधी चर्चा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

    उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, जामताड़ा को निदेश दिया गया कि जिला अंतर्गत सभी सड़कों एवं सड़क किनारे से वैसे होर्डिंग या अन्य सामग्रियों को हटाना सुनिश्चित करें जो वाहन चालकों का ध्यान भटका सकते हैं।

    उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन एवं पुलिस उपाधीक्षक को सड़क दुर्घटना की स्थिति में सहायता हेतु एंबुलेंस सेवा का मैपिंग करने तथा इसे जिला अंतर्गत राज्य एवं नेशनल हाईवे के किनारे डायल 108 & 100 के साथ-साथ संबंधित एंबुलेंस चालक का दूरभाष संख्या तथा संबंधित थाना का दूरभाष संख्या प्रदर्शित करें।

    *ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों को करें चिन्हित*

    बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक का कार्यवाही प्रतिवेदन का समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ी है। इसको लेकर उन्होंने ब्लैक स्पॉट को देखने तथा सबसे ज्यादा दुर्घटना होने वाले स्थलों को चिन्हित करें। ताकि ऐसे स्थलों पर सड़क दुर्घटना को कम करने हेतु साइन बोर्ड, गति अवरोधक, आदि उपाय को अपनाकर दुर्घटना के जोखिम को कम किया जा सके।

    *बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नाबालिग चालकों के पकड़े जाने पर उनके अभिभावक के विरूद्ध होगी कार्रवाई*

    वहीं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नाबालिग लड़के/ लड़कियों के द्वारा वाहन चलाए जाने को लेकर उपायुक्त ने कहा कि इसको लेकर लगातार वाहन जांच अभियान चलाने, बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक के बीच भी जागरूकता फैलाएं। जागरूकता हेतु फ्लैक्स एवं बैनर बनवाएं जिसमें सारी जानकारी हो उसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लगवाएं।

    *”नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान का पालन करें पेट्रोल पंप संचालक, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई*

    आगे उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि दोपहिया वाहन चालक के द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा भी “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे पेट्रोल पंप संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा नापतौल अधिकारी के साथ साझा जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    *दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट जांच अभियान होगा तेज*
    अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने कहा कि जिला अंतर्गत आने वाले सड़कों में कौन किस थाना क्षेत्र में आता है इसकी सूचना को प्रदर्शित करें। जिसमें संबंधित थाना प्रभारी का मोबाईल नंबर, एंबुलेंस सेवा का डिटेल्स रहे।

    *बैठक में उपरोक्त के अलावे* अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री संजय पांडेय, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा श्री ओम प्रकाश यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा श्री ब्रज मोहन कुमार,सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा श्री रामाश्रय दास, जिला परिवहन कार्यालय के लिपिक, सड़क सुरक्षा के कर्मी सहित अन्य मौके पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article खुश खबरी, आज सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डहित में किया जाएगा वैक्सीनेशन, सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.