Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासियों व मूलवासियों को उजाड़ने पर आमादा: हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    आदिवासियों व मूलवासियों को उजाड़ने पर आमादा: हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को जामताड़ा में झामुमो की संघर्ष यात्रा में राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया. कहा कि वर्ष 2014 के बाद से ही भाजपा की सरकार विकास के नाम पर आदिवासियों, मूलवासियों और आदिम जनजातियों को उजाड़ने में जुटी है़ राज्य में इससे 24 हजार परिवार प्रभावित होंगे़ पर सरकार इनके हित में नहीं, बल्कि खनिज संपदा लूटने के लिए षड्यंत्र कर रही है़ उन्होंने कहा कि सु्प्रीम कोर्ट में वनाधिकार कानून को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें आदेश पारित करते हुए जंगल में रहनेवाले आदिवासी और आदिम जनजाति के लोगों को बलपूर्वक हटाने का निर्देश दिया गया था़ लेकिन केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि इस मामले में पक्ष रखने के लिए कोर्ट में मौजूद नहीं था.दूसरी ओर बागी विधायकों को लेकर सुनाये गये फैसले पर कहा कि सदन बस औपचारिकता के लिए रह गयी है़ भाजपा की सरकार में तो गुंडागर्दी चल ही रही है, अब तो सदन में भी गुंडागर्दी होने लगी है़ इतना निरीह और कमजोर सदन पहली बार देखने को मिला है़ महागठबंधन में बगावत के मुद्दे पर कहा कि भाजपा को केंद्र एवं राज्य में सत्ता से हटाने को लेकर सभी दल विचार-विमर्श कर रहे हैं. सार्थक पहल की जा रही है ताकि भाजपा को चुनाव में शिकस्त दी जा सके़ गोड्डा को लेकर कांग्रेस के बगावती तेवर पर कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के अंदर का मामला है़

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइनस
    Next Article राशन कार्ड के लिए दिसंबर-2019 की जनसंख्या आधार बने : सरयू

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.