Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंबित वादों की संख्या 4253, जिसमें 5 वर्ष से आधिक पुराने वादों की संख्या 1188, उपायुक्त ने संबंधित को लंबित वादों के यथा शीघ्र निष्पादन हेतु दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    लंबित वादों की संख्या 4253, जिसमें 5 वर्ष से आधिक पुराने वादों की संख्या 1188, उपायुक्त ने संबंधित को लंबित वादों के यथा शीघ्र निष्पादन हेतु दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *स्टेट लिटिगेशन पाॅलिसी से संबंधित समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सम्पन्न*

    ■ *लंबित वादों की संख्या 4253, जिसमें 5 वर्ष से आधिक पुराने वादों की संख्या 1188, उपायुक्त ने संबंधित को लंबित वादों के यथा शीघ्र निष्पादन हेतु दिया निदेश*

    आज दिनांक 12 जनवरी 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा सम्बन्धित को निर्देश दिया गया कि विभागीय अधिकारी या कर्मचारी के कारण कोई मामला प्रभावित नहीं होना चाहिए। विभाग से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा हो, गवाहों की अनुपस्थिति के कारण मामला खींच रहा हो तो कोर्ट में गवाह को पेश करने की व्यवस्था करें या तथ्य को रखें। लंबित विवादों के निपटारे के लिए समय समय पर जिला स्तर पर मामलों की समीक्षा की जायेगी।

    *लंबित वादों का यथाशीघ्र करें निष्पादन -उपायुक्त*

    बैठक में जिला लोक अभियोजक द्वारा लंबित वादों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया जिसमें बताया गया कि कुल लंबित वाद 4253 है। जिसमें से 5 वर्षों से अधिक पुराना लंबित वाद की संख्या 1188 हैं।
    उपायुक्त ने लंबित वादों के निष्पादन हेतु लोक अभियोजक /अपर लोक अभियोजक/ सहायक लोक अभियोजक को लंबित वादों का शीघ्र निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया।

    सहायक लोक अभियोजक द्वारा बताया गया कि केस डायरी निश्चित तिथि पर न्यायालय में समर्पित नहीं किए जाने पर जमानत संबंधी सुनवाई के दौरान अभियोजन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिस पर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को निश्चित तिथि पर केस डायरी समर्पित करने का निर्देश दिया।

    जमानत संबंधी मामले में लोक अभियोजक/ अपर लोक अभियोजक/ सहायक लोक अभियोजक को निर्देश दिया गया कि राज्य का पक्ष मजबूती से रखा जाए जिससे अपराधियों का जमानत आसानी से संभव ना हो सके।

    सरकारी अधिवक्ता द्वारा सिविल सूट से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया जिसमें लंबित वादों का यथाशीघ्र निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।

    बैठक में जिला विधि शाखा पदाधिकरी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, सहायक लोक अभियोजक श्री धनंजय पांडेय, सरकारी अधिवक्ता श्री अनिल कुमार महतो, लिपिक श्री उत्तम कुमार चटर्जी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद फुरकान अंसारी मिले कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल से,संगठन को लेकर दोनों के बीच हुई लंबी वार्ता
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    August 9, 2026

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.