Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP में हैवानियत की हदें पार: सीधी में गैंगरेप करके प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया
    Breaking News Headlines

    MP में हैवानियत की हदें पार: सीधी में गैंगरेप करके प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीधी. जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यह घटना पुलिस प्रशासन और सरकार को चुनौती दे रही है. अमलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ तीन युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं.

    पीड़िता को गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और फिर नाजुक हालत देख रीवा रेफर कर दिया गया. महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने दुराचार के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया था. इससे पीड़िता को रक्तस्त्राव होने लगा था. ये दूसरे दिन भी जारी रहा, जब उसकी तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्‍हें अमलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां से फिर उन्‍हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात लल्लू कोल, भाईलाल पटेल और एक अन्य आरोपी ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा. महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी जबरदस्ती उसके झोपड़ी में घुस गए. बताया जाता है कि चार साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार पाल रही थी. पीड़िता गर्म कपड़े नहीं पहने थी. वह ठंड से कांप रही थी. उसकी हालत देखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने अपनी शॉल और जैकेट पहनाकर रीवा रेफर करवाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओली के बिगड़े बोल, भारतीय क्षेत्रों को फिर अपना बताया, कहा- इन्‍हें वापस लेंगे
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य सभा सांसद  शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकाें का लाेकार्पण किया

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.