Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने देवी सीता को लेकर कहीं अपमानजनक बातें, दर्ज हुई FIR
    Breaking News Headlines राजनीति

    TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने देवी सीता को लेकर कहीं अपमानजनक बातें, दर्ज हुई FIR

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने देवी सीता को लेकर विवादित बयान दिया. उनका ये कथित वीडियो इन दिनों बंगाल में वायरल हो गया है. हालांकि न्यूज़ 18 इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बनर्जी के खिलाफ हावड़ा के गोलाबारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बनर्जी के बयान से बंगाली समाज आहत हुआ है. बता दें कि कल्याण बनर्जी सेरामपोर से टीएमसी के सांसद हैं. इसके अलावा वो कलकत्ता हाईकोर्ट में सीनियर वकील भी हैं.

    कल्याण बनर्जी के इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़े तेवर दिखाए हैं. पार्टी के कई नेताओं ने उन पर तीखा हमला किया है. बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि उनका बयान गलत है. वो हमारी परंपरा, रामायण और महाभारत का अपमान कर रहे हैं. इसका जवाब उन्हें 2021 में मिलेगा. लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘टीएमसी को पश्चिम बंगाल की तुष्टिकरण की राजनीति पसंद है. इसलिए वह हमारी परंपरा, रामायण और महाभारत का अपमान कर रहे हैं, जिसे हम बचपन से ही पढ़ते हैं. लोग उसे 2021 में जवाब देंगे.’

    कल्याण बनर्जी के बयान पर हमला करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये बयान ममता बनर्जी सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति को दिखाता है. ममता बनर्जी सरकार और उसके नेता लगातार मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और उसी के तहत हिंदू धर्म और हिंदुओं के खिलाफ इस तरीके के बयान दिए जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘कल्याण बनर्जी या टीएमसी का कोई और नेता इस्लाम को लेकर इस तरीके का बयान दे सकता है? बंगाल में हालात ऐसे हैं कि जब ईद होती है तो कर्फ्यू हटा दिया जाता है और जब राम जन्मभूमि का पूजन होना होता है तो लॉकडाउन लगा दिया जाता है. ये साफ तौर पर तुष्टीकरण की राजनीति है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुछ किसान नेता नहीं चाहते विवाद का समाधान, इन्हें करेंगे बाहर- नरेश टिकैत
    Next Article ओली के बिगड़े बोल, भारतीय क्षेत्रों को फिर अपना बताया, कहा- इन्‍हें वापस लेंगे

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.