Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, हुआ भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, हुआ भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, हुआ भव्य स्वागत

    ■ पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए मंत्री अमरेंद्र बाबू, कहा शरीर के कण-कण में मेड इन जमशेदपुर

    जमशेदपुर। कोल्हान भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह के बिहार सरकार में कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में पहले ही खुशी का मौहाल था। शनिवार को उनके प्रथम जिला कार्यालय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में अभूतपूर्व स्वागत किया। स्वागत समारोह को लेकर महानगर कार्यालय में दोपहर से ही सरगर्मियां बढ़ने लगी थी। संध्याकाल में कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय एवं अमरेंद्र प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारों से कार्यालय परिसर गुंजयमान कर दिया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह को कार्यालय की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में लगी तस्वीरों पर ध्यान आकृष्ट कराया।

    स्वागत भाषण में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अभिभावक अमरेंद्र प्रताप सिंह के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में आज इतना सशक्त हुआ है। संगठन के उत्थान व उन्हें सींचने में उनकी मेहनत किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने प्रिय नेता, महानगर के पूर्व अध्यक्ष को मंत्री बनने पर हर कार्यकर्ता प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

    स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यालय की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि जमशेदपुर ने मेरा निर्माण किया है। जमशेदपुर की यादें जीवन भर उनके साथ रहेगी। कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में आरा गया। आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत हुई। जहाँ भाजपा ने पहली बार खाता खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत ही संघर्षों में हुई है, इसलिए हार से विचलित नहीं होना है। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, जनता सब भलीभांति जानती है। जब भी मन में निराशा का भाव आये, भाजपा के संघर्ष गाथा व इतिहास को स्मरण करें। कहा कि झारखंड में भ्रम फैलाकर व झूठ बोलकर चुनाव भले ही जीत गए हो, परंतु जनता के दिलों में भाजपा बसती है। कहा कि पिछले पांच वर्ष के भाजपा सरकार में जितना काम हुआ वो अब तक की सभी सरकारों में सबसे बेहतरीन रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा कोल्हान की सभी सीटों पर विजय पताका लहरायेगी। अंत में उन्होंने कहा कि आज मुझे मंत्री कहा जा रहा है, मेरा सम्मान हो रहा है। दरअसल यह सम्मान मेरा नहीं, भाजपा के सभी सिपाहियों का है। जहां रहूंगा, जमशेदपुर हमेशा याद आएगी। इस दौरान वे कई मौकों पर भावुक हुए। स्वागत समारोह के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

    पुराने साथियों को किया नमन।
    संबोधन के दौरान उन्होंने दिवंगत दीनानाथ पांडेय, बड़े भाई मृगेन्द्र प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप षाड़ंगी, लल्लन शर्मा, श्रीनिवासन आदि को नमन किया।

    इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, राजेश शुक्ला, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, राजन सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी, रमेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहंती, नारायण पोद्दार, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, धर्मेंद्र प्रसाद, जटाशंकर पांडेय, प्रदीप मुखर्जी, निशांत कुमार, श्वेता कुमारी समेत विभिन्न मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है :रघुवर दास
    Next Article  30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर तथा शुगर जांच जरूरी- सिविल सर्जन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.