Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के सभी शिक्षण संस्थान होंगे तंबाकू मुक्त, युवाओं को तंबाकू का उपयोग नहीं करने के लिए किया जाएगा जागरूक- सिविल सर्जन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड शिक्षा

    जिले के सभी शिक्षण संस्थान होंगे तंबाकू मुक्त, युवाओं को तंबाकू का उपयोग नहीं करने के लिए किया जाएगा जागरूक- सिविल सर्जन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ▪️जिले के सभी शिक्षण संस्थान होंगे तंबाकू मुक्त, युवाओं को तंबाकू का उपयोग नहीं करने के लिए किया जाएगा जागरूक- सिविल सर्जन

    जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ आर.एन. झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार कक्ष में दूसरा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” घोषित करने को लेकर 9 बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सिविल सर्जन ने कार्यशाला में भाग ले रहे प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को लगन पूर्वक कार्य करने का सलाह दिए। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने प्रतिभागियों को वर्तमान की समस्याओं से अवगत कराते हुए इस मुहिम के सफलता हेतु प्रोत्साहित किया। जिला नोडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम- डॉ अरविंद कुमार लाल ने उपस्थित लोगों से कहा कि “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” की ओर कदम बढ़ाने का अच्छा अवसर है । उन्होने कहा कि हम सभी मिलकर जिले भर के स्कूल जाने वाले टीन एजर को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक कर सकते हैं। प्रशिक्षक के रूप में राज्य परामर्शी श्री राजीव कुमार ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान से संबंधित 9 प्रकार के मापदंडों को विस्तृत रूप से जानकारी साझा की साथ ही साथ उन्होंने तंबाकू के उपयोग को लेकर कहा कि युवाओं में तंबाकू का डिमांड कम करना होगा तभी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। वही दूसरे प्रशिक्षक डॉ दीपक कुमार गिरी ने तंबाकू सेवन से होने वाले सभी प्रकार के शारीरिक बीमारियों से अवगत कराते हुए कहा कि तंबाकू सेवन से युवा तथा क्लास 9 से 12 तक की बच्चे में भी मानसिक विकास में दिक्कतें महसूस की जा रही है जो कि एक चिंता का विषय बना हुआ है। जिला परामर्शी सुश्री मौसमी चटर्जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर मीणा कलूंडिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विनय कुमार, जिला लेखा प्रबंधक श्री सुबोध कुमार चौधरी, कार्यक्रम के सोशल वर्कर श्री कुंदन कुमार, साइकोलॉजिस्ट श्रीमती संगीता कुमारी शांडिल्य, कार्यक्रम सहायक एनसीडी सेल श्रीमती कुमारी अमृता, प्रधान लिपिक श्री ऋषिकेश कुमार गिरी, श्रीमती सुमित्रा कुमारी महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

     

     

    प्रखंड:घाटशिला

    अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला श्री कुमार एस. अभिनव के पर्यवेक्षण में covid 19 के वैक्सीन का dry run किया गया। लोगों को वैक्सीनेशन के दौरान उनकी इंट्री ,वैक्सीनेशन का स्थल के साथ-साथ प्रतीक्षारत व्यक्ति एवम् एक सेंटर में कम से कम 100 लोगों को कार्य दल द्वारा वैक्सीनेशन किया जाना है इन सब का एक dry run किया गया। इस हिसाब से कितने वैक्सीनेशन क्षेत्र बनाए जाएंगे इसके अलावा जिस व्यक्ति को वैक्सीन दिया जाना है उसे 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन में रखेगें। इस दौरान व्यक्ति में आए बदलाव पर निगरानी रखना है।साथ ही साथ ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक की गई । इस दौरान बाल विकाश परियोजना पदाधिकारी श्रीमती सुप्रिया शर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीपीएम सहित अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने ‘ट्वीटर स्टार’ व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को किया सम्मानित
    Next Article उपायुक्त के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर निरीक्षण जारी

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.