Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बदायूं गैंगरेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    बदायूं गैंगरेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो दो दिन से फरार था. पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने गुरुवार आधी रात को बताया कि सत्यनारायण एक गांव में अपने अनुयायी के घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे पकड़ा गया. उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

    मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ को आदेश दिया था. जिला पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मामले की जांच के आदेश दिए गए थे. आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे. इस मामले के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

    इस घटना के चलते विपक्षी दलों ने यूपी सरकार को घेरने की कोशिश भी की थी. हालांकि सीएम योगी ने कहा था कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है. अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

    वहीं बदायूं में मंदिर गई महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब एक और जांच की जाएगी. यह जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने से जुड़ी हुई है. जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक करने की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिए हैं. बदायूं डीएम ने यह जांच एडीएम को सौंपी है. उनसे नौ जनवरी तक जांच रिपोर्ट मांगी गई है. बता दें कि पोस्टमार्टम से ही महिला के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म थे और उसकी एक टांग भी टूटी हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एमपी के 8 जिलों में बंद की गई चिकन की दुकानें
    Next Article केंद्र और किसान संगठनों के बीच आठवें दौर की वार्ता आज, सरकार पेश कर सकती है नया फार्मूला

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    August 9, 2026

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.