Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोष मार्च निकाल सरकार पर जमकर बरसा सिख समाज
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    रोष मार्च निकाल सरकार पर जमकर बरसा सिख समाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोष मार्च निकाल सरकार पर जमकर बरसा सिख समाज

    बलजीत सिंह

    जहां किसान बदहाल वह देश कैसे खुशहाल हो सकता है: भगवान सिंह
    किसानों का दमन कर रही है सरकार: मुखे, जमशेदपुर के सिख दिल्ली कूच करेंगे: शैलेन्द्र सिंह
    जमशेदपुर का सिख समाज ने शहर में दूसरी बार रोष मार्च निकाल कर एक बार फिर केंद्र सरकार के किसान बिल खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के तत्वावधान और भगवान सिंह के नेतृत्व में निकले रोष मार्च में महिलाओं ने भी भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में सिखों ने सरकार के उदासीन रवैय्ये का विरोध किया।
    रविवार सुबह 11:00 बजे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के दफ्तर में अरदास उपरांत किसान विरोधी बैनर के साथ सिखों का काफिला जुलूस के रूप में निकला और साकची गोलचक्कर पर एक सभा के रूप में तब्दील हो गया। पुरुषों ने काले पट्टियां व महिलाओं ने काली ओढ़नी पहन कर सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। किसानों के समर्थन तथा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रोष मार्च में शामिल लोग पैदल चलकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के दफ्तर से साकची गोलचक्कर पहुंचे।
    जहां मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और कृषि मंत्री को जमकर कोसा। भगवान सिंह ने कहा जहां किसान बदहाल होगा वह देश कभी भी खुशहाल नही हो सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठियां भांजकर उनके मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।
    सेंट्रल गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने कहा सरकार की दमनकारीनिति किसानों का संकल्प डिगा नही सकती है। उन्होंने कहा किसानों को खालिस्तानी कहने का वे पुरजोर विरोध करते हैं।
    झारखंड गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान व सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर सरकार का किसान विरोधी रवैया जारी रहता और अगर रविवार को सरकार और किसानों के बीच वार्ता में कोई नतीजा नही निकलता तो वे दिल्ली जा कर आंदोलन में शामिल हो मौजूदा मोदी सरकार का विरोध करेंगे। सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के प्रमुख महेन्द्र सिंह व टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान तरसेम सिंह भी शामिल हुये।
    इनके अलावा भी कई सक्रिय कार्यकर्ताओं, गुरुद्वारा कमिटी के सदस्यों व अन्य समुदाय के लोगों ने भी किसान बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आग उगली। रोष मार्च में मुख्य रूप से जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह, हरविंदर सिंह, सतबीर सिंह गोलडु, कीताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह गांधी, इंदरजीत सिंह इंदर, दीपक गिल, झारखंड मुक्ती मोर्चा के प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, बीबी कमलजीत कौर, रविंदर सिंह, मनदीप सिंह, दलबीर सिंह दल्ली, नवतेज सिंह समेत कई अन्य लोग रोष मार्च में शामिल हुये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमर्थ समाज का लक्ष्य अन्त्योदय होना चाहिए: रघुवर दास
    Next Article छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार ने आदिम जन जाती सबर परिवार के लोगो के बीच कंबल, कपड़ा ,मास्क और खाद्य सामग्री का वितरण किया

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    May 8, 2025

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    May 8, 2025

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    May 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी चित्तरंजन मंडल को मारी गोली

    विधायक सरयू राय ने किया कदमा क्षेत्र में तीन घंटे तक निरीक्षण कई समस्याएं दिखीं, समाधान के दिये निर्देश

    बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी चित्तरंजन मंडल को मारी गोली

    भारतीय सेना ने लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया, पाकिस्तान का हमला किया नाकाम

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से तीन मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी 50 पौधे का वितरण

    एमजीएम मेडिकल कालेज के पारा मेडिकल छात्रों ने लंबित मांगो को लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

    जनता ने मां पहाड़ी के पांव पखारकर कर लिया आशीर्वाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.