Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में तोड़े गए मंदिर को फिर से बनाएगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में तोड़े गए मंदिर को फिर से बनाएगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेशावर. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने शुक्रवार को कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में प्रांत में जिस मंदिर में भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी, का प्रांतीय सरकार पुनर्निर्माण कराएगी. उन्होंने यहां एक समारोह में कहा कि सरकार ने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिए हैं. बुधवार को लोगों की भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी. वे इसके विस्तार कार्य का विरोध कर रहे थे.

    करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हुए हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की है. खान ने प्रांत में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पुलिस ने मंदिर पर हुए हमले में संलिप्त रहने के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया है. हमले के सिलसिले में 45 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ज्यादातर लोग एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं. जमीयत उलेमा ए इस्लाम के नेता रहमत सलाम खट्टक को भी गिरफ्तार किया गया है.

    बृहस्पतिवार को खान के विशेष सूचना सहायक एवं प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता कामरान बंगश ने कहा था कि प्रांत की सरकार ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मंदिर का पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया है. इस बीच, अल्पसंख्यकों के अधिकारों से संबद्ध एक आयोग ने घटनास्थल का दौरा किया है. आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों और हिंदू समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की.

    मुख्यमंत्री खान ने आयोग को भरोसा दिलाया कि घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पेशावर हिंदू समुदाय के नेता सरब दियाल ने बताया कि एक हिंदू धर्म गुरु की समाधि मंदिर परिसर में स्थित है और हिंदू समुदाय के लोग हर बृहस्पतिवार समाधि पर जाते हैं. श्री परमहंस जी महाराज की समाधि को हिंदू समुदाय पवित्र मानते हैं. करक जिले के टेरी गांव में 1919 में उनके निधन के बाद इसे बनाया गया था. समाधि को लेकर कई साल पहले एक विवाद शुरू हो गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में टीकाकरण अभियान की सभी तैयारियां पूरी, Covishield के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी
    Next Article मनरेगा फंड में पैसा नहीं आने से मजदूर परेशान

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.