Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू ने आईटी का उड़ाया मजाक, राजग ने इससे की गरीबों की मदद : मोदी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लालू ने आईटी का उड़ाया मजाक, राजग ने इससे की गरीबों की मदद : मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सूचना-प्रौद्योगिकी का आईटी-वाईटी कहकर मजाक उड़ाते थे लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने इससे गरीबों की मदद की. मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि लालू प्रसाद यादव आईटी-वाईटी कह कर जिस सूचना तकनीक का मजाक उडाते थे, उसे राजग सरकार ने गरीबों की जिंदगी बचाने में इस्तेमाल किया. वह तो गरीबों के लिए जन-धन खाता खोलने का भी विरोध कर रहे थे.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लॉकडाउन के समय आईटी का उपयोग कर दो करोड 20 लाख गरीब महिलाओं के जन-धन खाते में 1500-1500 रुपये डाले गए. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने भी इसी माध्यम से बिना बिचौलिये के राशन कार्डधारियों को नकद सहायता पहुंचायी. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी लॉकडाउन में गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पायी इसलिए चुनाव में जनता ने उनकी पार्टी को झटका दिया.

    मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लॉक डाउन की विषम परिस्थिति में आईटी का उपयोग कर बिहार सरकार ने राज्य से बाहर फंसे 21 लाख गरीबों-मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये डालने का जो रास्ता अपनाया, उसके लिए बिहार को इस वर्ष का डिजिटल इंडिया पुरस्कार मिलना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया के लिए जो अभियान चलाया, उसका महत्व सबसे अधिक कोरोना काल में ही समझा गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा सांसद का यू-टर्न, पार्टी छोड़ने का विचार त्‍यागा
    Next Article देशभर में सबसे गर्म रहने वाले चूरू ने सर्दी में ओढ़ी बर्फ की चादर

    Related Posts

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.