Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लीम लीग की तरह बोल रही है शिवसेना: शाहनवाज हुसैन
    Breaking News Headlines राजनीति

    मुस्लीम लीग की तरह बोल रही है शिवसेना: शाहनवाज हुसैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संजय राउत के लेख में भारत के सोवियत संघ के तरह विघटन जैसी चेतावनी पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि शिवसेना मुस्लीम लीग की तरह बोल रही है. सामना में लिखे लेख में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार राजनीतिक फायदे के लिए संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है और इससे सोवियत रूस से जैसे राज्य टूटे वैसा ही हमारे देश में होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

    सामना में छपे लेख को लेकर शिवसेना पर हमला करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “शिवसेना मुस्लिम लीग की तरह बोल रही है. वह कांग्रेस के साथ गठबंधन में है और मुझे लगता है कि वह कांग्रेस पार्टी और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की विचारधारा से प्रभावित हो रही है.” हुसैन ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र तक को नहीं चला सकती और इस तरह की भाषा बोल रही है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी भाषा अस्वीकार्य है.

    राउत ने लेख में उठाया केंद्र-राज्य संबंध का मुद्दा

    अपने मुखपत्र सामना के जरिए शिवसेना ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्यों के संबंध बिगड़ रहे हैं. पार्टी ने चेताया है कि सोवियत यूनियन की तरह हमारे देश के राज्यों को भी अलग होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. राउत ने अपने लेख में लिखा है, “अगर केंद्र सरकार को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि हम राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो जैसे रूस के राज्य टूटे, वैसा हमारे देश में होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. केंद्र सरकार की क्षमता और विश्वसनीयता पर सवालिया निशान पैदा करनेवाले वर्ष 2020 की तरफ देखना होगा.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश विधानसभा के 61 कर्मी और पांच विधायक कोरोना संक्रमित, सत्र स्थगित
    Next Article ED ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी को भेजा समन, 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

    Related Posts

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    June 28, 2026

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    June 28, 2026

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.