Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं मिले पाकिस्तान से आई मूकबधिर युवती गीता के माता-पिता
    Headlines

    नहीं मिले पाकिस्तान से आई मूकबधिर युवती गीता के माता-पिता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में रह रही पाकिस्तान से आई मूकबधिर युवती गीता के माता-पिता की खोजबीन के उद्देश्य से महाराष्ट्र- तेलांगना के सीमावर्ती पांच जिलों में चलाया गया भ्रमण अभियान बे-नतीजा रहा है. गीता के माता पिता की खोजबीन के दल का नेतृत्व कर रहे सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि अपनी धुंदली यादों में झाक कर गीता ने कुछ संकेत दिए थे. उन्ही संकेतों के आधार पर एक समझ बनी थी कि गीता महाराष्ट्र और तेलंगाना के उन सीमावर्ती इलाकों से हो सकती है, जहां रेलवे स्टेशन हो. इसी क्रम में गीता को लासुर, औरंगाबाद, जलान, पर्वणी नांदेड़ और बासर में ले जाकर भ्रमण कराया गया.

    पुरोहित ने बताया लेकिन इन स्थानों पर संभवता बीते वर्षो में हुए फेरबदल के चलते गीता अपने गृह स्थान को पहचान नहीं सकी है. इससे पहले 26 अक्टूबर 2015 को तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के प्रयासों से गीता को भारत लाया गया है. ऐसा माना जाता है कि 30 वर्षीय गीता लगभग 22-23 वर्षो पहले किसी माध्यम से भारत के किसी स्थान गृह स्थान से भटक कर पाकिस्तान चली गई थी.

    इस दौरान गीता लगभग 17 वर्षो तक पाकिस्तान स्थित एक यतीमखाने में रही है. भारत लौटने के बाद से इंदौर में बीते पांच वर्षो से रह रही गीता को अन्यत्र स्थानों पर ले जाकर गीता की माता पिता की खोजबीन का ये पहला प्रयास किया गया है. इस प्रयास में महाराष्ट्र और तेलांगना की पुलिस के साथ इंदौर पुलिस ने भी सहयोग किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी भूमि पर लगाए गए नए वृक्षों को बिना अनुमति काट सकेंगे : शिवराज
    Next Article बिजली उपभोक्ताओं को मिले अधिकार, तय समयसीमा में कनेक्शन नहीं देने पर विद्युत कंपनी को देना होगा जुर्माना

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.