Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली उपभोक्ताओं को मिले अधिकार, तय समयसीमा में कनेक्शन नहीं देने पर विद्युत कंपनी को देना होगा जुर्माना
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बिजली उपभोक्ताओं को मिले अधिकार, तय समयसीमा में कनेक्शन नहीं देने पर विद्युत कंपनी को देना होगा जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बिजली उपभोक्ताओं के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. बिजली क्षेत्र में दी जाने वाली अलग अलग सेवाओं के लिए पहली बार सरकार ने समय सीमा तय की है. समयसीमा में काम नहीं करने पर बिजली वितरण कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाएगा, जो कम से कम एक लाख रुपये तय किया गया है.

    केन्द्रीय बिजली मंत्रालय ने बिजली कानून 2003 के तहत एक आदेश जारी किया गया है. जिसके तहत बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं के लिए समयसीमा तय कर दी गई है. महानगरों में नया बिजली कनेक्शन 7 दिनों में, अन्य शहरों में 15 दिनों में, जबकि ग्रामीण इलाकों में 30 दिनों में देना अनिवार्य बनाया गया है. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी रहेगी और आवेदन करने के साथ ही समयसीमा की गिनती भी शुरू हो जाएगी.

    सरकार के इस फैसले पर केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा कि लोगों को चक्कर काटना पड़ता है. चूंकि बिजली वितरण के क्षेत्र में एकाधिकार है. यानी उपभोक्ताओं के पास वितरण कंपनी चुनने का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए ये बेहद जरूरी है.

    इसके अलावा मीटर में खराबी आने, बिजली लोड में परिवतज़्न कराने, लोड शेडिंग और खराब ट्रांसफार्मर बदलने जैसी सेवाओं को भी इस आदेश में शामिल किया गया है. इन सेवाओं के लिए समयसीमा तय करने की जिम्मेदारी राज्य बिजली नियामक आयोग को सौंपी गई है. आयोग को ये काम 60 दिनों के भीतर करने को कहा गया है.

    तय समयसीमा के भीतर काम नहीं करने पर बिजली वितरण कंपनी को कम से कम एक लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. इतना ही नहीं, जैसे-जैसे समय बढ़ेगा, प्रतिदिन 6000 रुपये की दर से अतिरिक्त जुर्माना भी देना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं मिले पाकिस्तान से आई मूकबधिर युवती गीता के माता-पिता
    Next Article पीडीपी नेता पर हमला करने वाले दो आतंकियों ने कुलगाम में किया आत्म समर्पण

    Related Posts

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.