Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निजी भूमि पर लगाए गए नए वृक्षों को बिना अनुमति काट सकेंगे : शिवराज
    Breaking News Headlines

    निजी भूमि पर लगाए गए नए वृक्षों को बिना अनुमति काट सकेंगे : शिवराज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रस्तावित वृक्षारोपण प्रोत्साहन अधिनियम 2020 के अंतर्गत किसानों एवं अन्य को उनके खेतों/निजी भूमियों पर लगाए गए नए वृक्षों को बिना अनुमति काटने की अनुमति होगी तथा वे अपनी भूमियों में सभी प्रजाति के वृक्ष लगा सकेंगे.

    चौहान आज यहां मंत्रालय में प्रस्तावित वृक्षारोपण प्रोत्साहन अधिनियम 2020 के प्रावधानों संबंधी बैठक ले रहे थे. बैठक में वन मंत्री विजय शाह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल आदि उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षों से प्राप्त काष्ठ के परिवहन के लिए कुछ मामलों को छोड़कर टीपी से छूट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेड़ काटने की अनुमति लेने के लिए 07 कानून है, जिनके चलते पेड़ काटने की अनुमति में किसानों आदि को बहुत दिक्कत आती है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ काटने की अनुमति तहसीलदार द्वारा वन विभाग की अनुशंसा पर दी जाती है, वहीं इमारती लकड़ी की टीपी वन विभाग द्वारा दी जाती है. उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने खेतों पर काष्ठ उत्पादन के लिए पेड़ लगाने, पेड़ काटने व परिवहन की सुविधा देने से किसानों को लाभ होगा तथा स्वरोजगार में वृद्धि होगी. काष्ठ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. काष्ठ उत्पादन बढ़ने से वनों पर काष्ठ चोरी का दबाव भी कम होगा.

    प्रस्तावित वृक्षारोपण अधिनियम 2020 महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए, जिनमें निजी भूमियों पर वृक्षारोपण हेतु सभी प्रजातियों के रोपण की खुली छूट. उगाए गए वृक्षों को किसी भी उम्र में, बगैर किसी अनुमति के काट सकेगा. अपने खेत/गांव में खुद का टाल स्थापित कर सकेगा जहां से काष्ठ की बिक्री इत्यादि कर सकेगा. खेत से टाल तक इमारती काष्ठ के परिवहन पर छूट सहित अनेक प्रावधान किया गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्दियों में गले का दर्द हो सकता है टॉन्सिल, जाने इसके लक्षण व इलाज
    Next Article नहीं मिले पाकिस्तान से आई मूकबधिर युवती गीता के माता-पिता

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.