Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्दियों में गले का दर्द हो सकता है टॉन्सिल, जाने इसके लक्षण व इलाज
    Headlines

    सर्दियों में गले का दर्द हो सकता है टॉन्सिल, जाने इसके लक्षण व इलाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ठंड में सर्द हवा का सीधा असर गले पर होता है. इसके कारण गले में दर्द की शिकायत होने लगती है. वैसे तो दर्द होना एक आम बात है. मगर सर्दियों में गले से जुड़ी समस्या होने के पीछे का कारण टॅान्सिल भी हो सकता हैं. यह बीमारी इफेंक्शन, वायरल आदि के कारण हो सकती है. इसके कारण गले में दर्द, जलन, खराश व सूजन की शिकायत होने लगती है. इसके पीछे का मुख्य कारण ठंडी व स्पाइसी चीजों का सेवन करना माना जाता है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको टॅान्सिल की बीमारी के लक्षण, देसी उपाय और परहेज के बारे में बताते हैं…

    टॅान्सिल- यह शरीर का ही एक हिस्सा है, जो गले के दोनों ओर होता है. यह शरीर को बाहरी इंफेक्शन व बीमारियों से बचाने में मदद करता है. मगर बैक्टीरिया का संपर्क में आने से गले में दर्द, सूजन आदि की शिकायत होने लगती है. तो चलिए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में…

    टॉन्सिल के लक्षण
    – इसके कारण गले में असनीय दर्द का अहसास होता है.
    – जबड़ों के निचले भाग में भी दर्द व सूजन की शिकायत होने लगती है.
    – कान के निचले हिस्से में भी दर्द महसूस होता है.
    – खाना निगलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
    – दर्द के कारण व्यक्ति के स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन आ जाता है.
    – गले में दर्द के साथ खराब, जलन और सूजन की समस्या हो सकती है.
    – शरीर में थकान, कमजोरी होने लगती है.
    – खासतौर पर छोटे बच्चों को सांस लेने में दिक्क्तें आती है.

    इन घरेलू उपायों से करें टॅान्सिल का इलाज…
    – 1 गिलास दूध में 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर उबालें. फिर दूध को हल्का गर्म होने पर 1/2 चम्मच शहद मिलाएं. सोने से पहले इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा.
    – 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर उससे सुबह-शाम गरारे करें.
    – पानी में अदरक को उबालें. तैयार मिश्रण से सुबह-शाम गरारे करना भी फायदेमंद रहेगा.
    – गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है.
    – 1 गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर उबालें. तैयार पानी से गरारे करें.

    टॅान्सिल की समस्या में इन चीजों से रखें दूरी…
    – बाहर का अधिक तला-भुना, जंक व स्पाइसी फूड खाने से बचें. इससे गले में जलन, खुजली, दर्द व सूजन की शिकायत बढ़ सकती है.
    – दही खाने में खट्टा होने के कारण इस समस्या को बढ़ा सकता है. ऐसे में इसे खाने से बचें. इसके अलावा अचार, संतरा, आंवला आदि खट्टी चीजों को खाने से बचें.
    – टॉन्सिल की बीमारी होने पर ठंडी चीजें खाने से गले पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में यह परेशानी और न बढ़े इसके लिए
    ठंडा पानी, दूध, आईसक्रीम आदि चीजों से परहेज रखें.
    – रात का बचा बासी भोजन ना खाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवयस्क महिला अपनी मर्जी से शादी करे और धर्म परिवर्तन कर ले तो दखलंदाजी की जरूरत नहीं: कोलकाता हाईकोर्ट
    Next Article निजी भूमि पर लगाए गए नए वृक्षों को बिना अनुमति काट सकेंगे : शिवराज

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.