Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार का गिफ्ट, एयर इंडिया फ्लाइट में लगेगा हाफ टिकट, जानें किसे मिलेगा लाभ
    Breaking News राष्ट्रीय

    मोदी सरकार का गिफ्ट, एयर इंडिया फ्लाइट में लगेगा हाफ टिकट, जानें किसे मिलेगा लाभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. जी हां… केंद्र की मोदी सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ा तोहफा देने का काम किया है. देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एयर इंडिया की टिकट आधे दाम में मिल जाएंगी. विमानन मंत्रालय द्वारा यह बात कही गई है. यह जानकारी एयर इंडिया के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

    इस नई स्कीम की मानें तो 60 साल से ऊपर वाले यात्री अब बेहद कम किराये में एयर इंडिया से सफर का मजा ले पाएंगे. वरिष्ठ नागरिकों को बोर्डिंग पास लेते वक्त अपनी आयु को बताने वाला एक पहचान पत्र साथ में जरूर रखना होगा. वे 50 प्रतिशत कम दाम देकर हवाई यात्रा कर सकते हैं.

    एयर इंडिया की वेबसाइट पर यदि आप नजर डालेंगे तो आपको इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. ये नियम लागू किए जाएंगे…

    1. भारतीय नागरिकता प्राप्त, भारत में स्थायी रूप से रहने वाले वरिष्ठ, वैसे नागरिक जो यात्रा की तिथि को 60 वर्ष पूरे कर चुके हों.

    2. इकोनॉमी केबिन में चुनी गई बुकिंग श्रेणी के मूल किराये का आधा

    3. भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए यह नियम लागू

    4. टिकट जारी करने की तिथि से एक वर्ष तक लागू होगा.

    5. सात दिन पहले टिकट बुक करने पर यह नियम मान्य होगा.

    एयर इंडिया की ओर से इस तरह की स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, हालांकि अब मंत्रालय की ओर से मान्यता इसे मिल गई है. एयर इंडिया को सरकार प्राइवेट हाथों में देने का प्रयास कर रही है. पिछले दिनों ऐसी जानकारी आई थी कि टाटा ग्रुप एक बार फिर एयर इंडिया का संचालन करते नजर आ सकता है. टाटा समूह ने एयर एशिया इंडिया के द्वारा यह ईओआई दाखिल किया है. उल्लेखनीय है कि एयर एशिया में टाटा समूह की बहुल हिस्सेदारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बिहार की सियासत से फिर एक बार गायब हुए तेजस्वी यादव

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.